अब बॉलीवुड-हॉलीवुड ने मिलकर कोरोना को हराने की ठानी, साथ में करेंगे ये बड़ा कॉन्सर्ट

Summary :

देशभर में कोरोना वायरस का प्रकोप अभी तक भी थमने का नाम नहीं ले रहा है,जिस वजह से देश में लॉकडाउन घोषित किया हुआ है।

देशभर में कोरोना वायरस का प्रकोप अभी तक भी थमने का नाम नहीं ले रहा है,जिस वजह से देश में लॉकडाउन घोषित किया हुआ है। इस समय देश में हालात कुछ ऐसे हैं कि हर कोई कोरोना की जंग में विजयी पाना चाहता है। इतना ही नहीं सरकार तो इस जंग में एक सक्रिय भूमिका निभा ही रही है वहीं बॉलीवुड भी अपनी तरफ से पूरा-पूरा योगदान दे रहा है और सभी स्टार्स दिल खोलकर दान कर देश की मदद करने में जुटे हुए हैं। साथ ही वो कॉन्सर्ट के जरिए भी फंड्स जुटाने में लगे हुए हैं। वैसे  बॉलीवुड की इस मुहिम में अब हॉलीवुड भी अपना बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। 
 देखें I for India कॉन्सर्ट फेजबुक पर
बता दें कि 3 मई यानि कल रात  7.30 बजे फेजबुक पर I for India कॉन्सर्ट का आयोजन होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में 85 स्टार्स अपनी परफॉर्मेंस से लोगों का मनोरंजन करेंगे और इस कोरोना संकट से निपटने के लिए फंड्स भी जुटाएंगे। माधुरी दीक्षित ने सोशल मीडिया पर इस कॉन्सर्ट के बारे में जानकारी दी है। एक्ट्रेस ने ट्वीट करके कहा हमारी मदद करने के लिए आ गया है #IFOइस कॉन्सर्ट के बारे मेंRINDIA कॉन्सर्ट, 3 मई को रात 7.30 बजे. कॉन्सर्ट में जुटाए गए फंड सीधे गिव इंडिया द्वारा बनाए गए India COVID Response Fund में दिए जाएंगे। 

हॉलीवुड ने भी दिया बॉलीवुड की इस मुहिम में साथ 
माधुरी के अलावा करण जौहर ने भी ट्वीट कर लोगों से डोनेट करने की अपील करी है। दरअसल इस  प्रोग्राम को बड़े स्केल पर ऑर्गेनाइज किया जा रहा है। कॉन्सर्ट में एक तरफ बॉलीवुड से प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ, करण जौहर, फरहान अख्तर, ऋतिक रोशन, अक्षय कुमार जैसे सितारे नजर आएंगे। इनके अलावा हॉलीवुड के भी कई सितारें दर्शकों का मनोरंजन करते दिखाई देंगे। इसमें Will Smith,Russell Peters,Sophie Turner जैसे सितारें शामिल हैं। 

इस दौरान अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने मीडिया के साथ कोरोना वायरस पर विस्तार से बात करी है।प्रियंका ने अपने विचार रखते हुए कहा है- लॉकडाउन, क्वारनटीन, सोशल डिस्टेंसिंग, ये हमारा नया नॉर्मल है। खुद को सुरक्षित रखने के लिए हमे एक दूसरे से दूर रहना पड़ रहा है। फिर भी मन ही मन हम एक साथ हैं जैसे हमेशा रहा करते थे।
इसके अलावा कैटरीना कैफ ने भी बताया कि कोरोना की इस जंग को हम सभी मिलकर जीत जाएंगे। एक्ट्रेस का कहना है कि इस कॉन्सर्ट के जरिए कमाए गए फंड्स कोरोना वॉरियर्स की काफी मदद हो सकेगी। अब देखना यह होगा कि इस कॉन्सर्ट के माध्यम बॉलीवुड और हॉलीवुड साथ मिलकर कितना फंड जुटा पाएंगे। 

Desk Team