हर इंसान चाहता है कि वे अपने द्वारा लोगों को मोटीवेट करें। उन्हें कोई न कोई एक ऐसा संदेश दें जिसे उन्हें फॉलो किया जाए। जी हां, ऐसे ही हम बात कर रहें हैं फिटनेस ट्रेनर और यूट्यूबर संजू सहरावत की।
बतातें चलें कि हाल ही में संजू ने साढ़े तीन लाख सबस्क्राइबर का सफर पूरा किया है। इसी दौरान उन्होंने पंजाब केसरी के दफ्तर पहुंचे और उन्होंने अपनी फिटनेस से लेकर यूट्यूबर बनने तक को सफर को हमसे शेयर किया:-
यूट्यूबर बनने का सफर चैलेंजिंग रहा
मैं एक बार जिम कर रहा था, वहीं मेरे दिमाग में एक स्टोरी आई और मैंने उसे बनाया और उसमें मुझे अच्छा रिस्पांस मिला। उसके बाद मैंने विडियोज बनाना शुरू किया। पर मेरी खुद के द्वारा बनाई गई मेरी फेवरेट विडियो ट्रू लव स्टोरी है।
मेरा यह सफर थोड़ा चैलंजिंग रहा है क्योंकि सब्सक्राइबर का बढऩा बेहद मुश्किल था। सच कहूं तो मैं अपनी विडियोज यूथ के लिए बनाता हूं और उन्हें एक अपने मैसेज के जरिए सीख देता हूं।
नशें से दूर रहें युवा
मेरे लिए फिट रहना और हेल्दी रहना बहुत मायने रखता हैं। मैंने देखा आज के युवा बाहर के चाइनिज फूड और नशा ले रहे हैं जोकि हमारी सेहत के लिए हानिकारक है। मैं सभी को बोलना चाहता हूं कि घर का खाना खाएं और अपनी सेहत का ध्यान रखें। दिन में एक बार वर्कआउट जरूर करें ताकि हम फिट और एक्टिव रह सकें।
हर मोड़ पर रहा फैमिली सपोर्ट
मेरी इस जर्नी में मेरे परिवार ने अपना पूरा सहयोग दिया है। उन्हीं के वजह से आज मैं एक बेस्ट यूट्यूबर बन पाया हूं। मुझे लगता है कि हमारे पैरेंटस का साथ हर जगह हमारा साथ देते हैं। मैं यही कहना चाहूंगा कि परिवार की खुशियां लेकर चलो तभी आप एक अच्छे और कामयाब व्यक्ति बन पाएंगे।
हमेशा खुद को फॉलो किया
सच बताऊं तो मैं अपने द्वारा बनाई गई विडियो से ही इंस्पायर होता हूं और आगे और अच्छा करने की कोशिश करता हूं। मैं हमेशा ही खुद को फॉलो करता हूं और आगे बढ़ता हूं।


Download Android App
Download iOS App










