अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी बोल्डनेस को लेकर सुर्खियों में रहने वाली शर्लिन चोपड़ा अक्सर ही किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। राखी सांवत और उर्फी जावेद के अलावा शर्लिन चोपड़ा भी अपनी अजीबोगरीब हरकतों की वजह से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचती रहती हैं। शर्लिन के कपड़ों से लेकर उनकी हरकतें तक सब कुछ इंटरनेट पर चर्चा का हिस्सा बना रहता है।

शर्लिन चोपड़ा एक बार फिर लाइमलाइट में आ गई हैं। इस बार शर्लिन अपनी किसी ड्रेस या फिर कारनामें को लेकर चर्चा में नहीं आई हैं बल्कि इस बार तो एक्ट्रेस अपनी शादी को लेकर खबरों का हिस्सा बन गई हैं। दरअसल, शर्लिन चोपड़ा ने शादी के लिए हां कर दी है। उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो अपनी शादी के बारे में बोलती दिख रही हैं।

हाल ही में शर्लिन चोपड़ा को मुंबई में स्पॉट किया गया। जहां एक्ट्रेस ने अपने फैंस के साथ खूब सारी फोटोज भी क्लिक कराई। इस दौरान पैपराजी ने एक्ट्रेस से सवाल पूछा कि क्या वो राहुल गांधी से शादी करना चाहेंगी। इस सवाल के जवाब में अदाकारा ने कहा कि हां क्यों नहीं। हालांकि राहुल संग शादी के लिए हामी भरने के साथ उन्होंने एक शर्त भी रख दी।
तो चलिए बताते है कि शर्लिन ने राहुल गांधी संग शादी करने की अपनी क्या शर्त रखी। वीडियो में आप आगे शर्लिन अपनी शर्त बताते हुए कहती हैं कि वो चाहेंगी शादी के बाद उनका सरनेस चोपड़ा ही रहे। शर्लिन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस वीडियो पर एक से बढ़कर एक मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं।






एक यूजर ने शर्लिन के इस वीडियो पर कॉमेंट करते हुए लिखा, राहुल गांधी को अपनी जिंदगी बर्बाद नहीं करनी इससे शादी करके। दूसरे ने कॉमेंट कर कहा, लगता है राखी सावंत वाला नशा इसने भी कर लिया है। तीसरे यूजर ने लिखा, आप तो कर ही लेंगी लेकिन वो नहीं करेंगे। एक अन्य यूजर ने शर्लिन का मजाक उड़ाते हुए कहा, तुमसे तो कभी नहीं करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



