Ibrahim Ali Khan and Pratibha Ranta: अभिनेता इब्राहिम अली खान, प्रतिभा रांटा और कुब्रा सैत हाल ही में ‘केयरिंग विथ स्टाइल 2026’ नामक एक चैरिटी फैशन इवनिंग में रैंप पर वॉक करते नजर आए। यह वार्षिक कार्यक्रम हर वर्ष कैंसर पेशेंट एड असोसिएशन द्वारा आयोजित किया जाता है, जिसका उद्देश्य कैंसर मरीजों के लिए जागरूकता बढ़ाना और उनके समर्थन के लिए पहल को प्रोत्साहित करना है।
Ibrahim Ali Khan and Pratibha Ranta: कैंसर मरीजों के लिए रैंप पर उतरे इब्राहिम अली खान

इस खास मौके पर तीनों कलाकार फैशन लेबल ‘आईटीआरएच’ के लिए शोस्टॉपर बने थे। डिजाइनर मोहित रायऔर ऋद्धि बंसल द्वारा स्थापित इस लेबल ने इस कार्यक्रम में अपनी पांच साल की यात्रा का जश्न मनाते हुए एक विशेष कलेक्शन पेश किया।
रैंप पर अपनी अलग-अलग शैली और मौजूदगी के साथ इब्राहिम, प्रतिभा और कुब्रा ने इस शाम को और भी खास बना दिया। उनकी मौजूदगी ने न सिर्फ इवेंट में स्टार पावर जोड़ी, बल्कि उस बड़े उद्देश्य की ओर भी ध्यान आकर्षित किया, जिसके लिए यह आयोजन किया जाता है।
कार्यक्रम के तुरंत बाद रैंप वॉक की झलकियां सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगीं। फ़िलहाल अभिनेताओं के वॉक के वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट पर खूब चर्चा में बनी हुई है। फैन पेज से लेकर एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म्स तक, इस शोकेस के कई पल ऑनलाइन साझा किए गए, जहां लोगों ने न सिर्फ कलाकारों की रैंप प्रेजेंस की तारीफ की, बल्कि इस सार्थक पहल की सराहना भी की।
Pratibha Ranta की आउटफिट

प्रतिभा ने रनवे पर अपनी शानदार एंट्री से समां बांध दिया; उन्होंने एक बेहद आकर्षक, कई रंगों वाले लहंगे में शो की शुरुआत की। इस ड्रेस में लाल, हरे और बैंगनी जैसे गहरे रंगों के पैनल थे, जिन पर पारंपरिक ज़री-ज़रदोजी की बारीक कढ़ाई की गई थी। लहंगे के निचले हिस्से पर सोने की कढ़ाई वाला एक चौड़ा बॉर्डर था, जिसने इसे एक शाही अंदाज़ दिया और इस परिधान की कारीगरी को और भी उभारकर दिखाया।
‘लापता लेडीज़’ से मशहूर हुई प्रतिभा ने इस लहंगे के साथ गहरे बैंगनी रंग का ब्लाउज़ पहना था, जिस पर वैसी ही बारीक सोने की ज़री-ज़रदोजी की कढ़ाई की गई थी। ब्लाउज़ का बैकलेस था और इसका प्लंजिंग नेकलाइन था, जिसने इस पारंपरिक पोशाक को एक आधुनिक और ट्रेंडी लुक दिया।


Download Android App
Download iOS App




