सुपरस्टार सैफ अली खान के बड़े बेटे इब्राहिम अली खान लाइमलाइट से थोड़ा दूर ही रहना पसंद करते हैं। लेकिन अब खबर ये आ रही है कि इब्राहिम बहुत जल्द ही बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने की तैयारी में हैं। हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इब्राहिम जल्द ही करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से अपना बॉलीवुड डेब्यू करेंगे। मालूम हो कारण पहले भी कई सारे स्टारकिड्स को लॉन्च कर चुके हैं, तो अब इस लिस्ट में इब्राहिम का नाम भी शामिल होने जा रहा है।

एक वेब पोर्टल की रिपोर्ट के अनुसार करण जौहर ने इस बात की पुष्टि एक मैसेज के जरिए की है। वहीं सूत्र के हवाले से इब्राहिम के बॉलीवुड डेब्यू की खबर को कन्फर्म किया गया है। सूत्र ने बताया ‘दोनों अमृता और सैफ (इब्राहिम के पेरेंट्स), और करीना की भी करण जौहर के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग है। जब इब्राहिम के पेरेंट्स ने यह तय किया कि उनके बेटे को बतौर एक्टर कैमरा फेस करने से पहले फिल्ममेकिंग सीखनी चाहिए, तब उन्होंने करण जौहर से संपर्क किया, जिनकी फिल्म भी अभी आने वाली है।

बता दें, कारण जौहर अपनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का निर्देशन कर रहे हैं, जिसमें आलिया भट्ट और रणवीर कपूर लीड रोल में हैं। जबकि फिल्म में धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन भी आपको नजर आने वाले हैं।

वहीं सारा अली खान ने कुछ वक्त पहले अपने भाई इब्राहिम के करियर च्वॉइस पर बात करते हुए कहा था। ‘मेरा भाई एक्टर बनना चाहता है, पर जैसा कि मैंने पाया, एक्टर बनने का सपना देखना आसान है पर उसे कामयाब बनाना मुश्किल। पर मुझे लगता है इब्राहिम में टैलेंट है। एक बार इब्राहिम ने मेरे और मेरी मां के लिए एक मोनोलॉग इनैक्ट किया था, उस वक्त मैं सिर्फ उसकी आंखें देखती रह गई थी, वे सब कुछ कह रही थी।


Download Android App
Download iOS App



