मैं वर्जिन हूं मुझसे शादी करोगी, Taapsee Pannu ने कुछ इस अंदाज में दिया जवाब

Summary :

बॉलीवुड अभिनेत्री Taapsee Pannu इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने एक वेडिंग प्रपोजल की वजह से खूब ट्रोल हो रही हैं। बता दें कि उन्हें हाल ही में एक फैन

बॉलीवुड अभिनेत्री Taapsee Pannu इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने एक वेडिंग प्रपोजल की वजह से खूब ट्रोल हो रही हैं। बता दें कि उन्हें हाल ही में एक फैन ने शादी के लिए प्रस्ताव भेजा था जिसको तापसी ने सोशल मीडिया पर शेयर भी कर दिया है।

बता दें कि एक्ट्रेस Taapsee Pannu को मिले इस अजीबो गरीब वेडिंग प्रपोजल में कई तरह की ऐसी बातें लिखी हैं जिसे पढकर तापसी के साथ-साथ आप खुद भी अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। इस प्रपोजल को भेजने वाले व्यक्ति ने अपनी कई सारी खूबियों के जरिए तापसी को मनाने की पूरी तरह से कोशिश करी गई है।

इस प्रपोजल में लिखा था कुछ ऐसा…

Taapsee Pannu को मेल किए गए इस प्रपोजल में लिखा है कि, ‘हैलो मैम, मैं आपसे प्यार करता हूं। क्या आप मुझसे शादी करेंगी? मैं वर्जिन हूं, शराब नहीं पीता और शाकाहारी हूं। मैं हमेशा लाई डिटेक्टर टेस्ट, नारको टेस्ट और ब्रेन मैपिंग टेस्ट के लिए तैयार हूं।’ बता दें कि, इस मेल को जैसे ही तापसी ने शेयर किया वह खुद ट्रोल हो गईं।

 Taapsee Pannu के इस ट्वीट के बाद कई अन्य यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, इस बंदे से शादी करने का कोई मतलब नहीं है सारी जिंदगी आपको पकाएगा। मैं इसके विपरीत हूं। मैं पसंद आ जाऊं तो लाइक कर देना ऑनलाइन शादी होगी।

लोगो ने उनके इस प्रपोजल के साथ ही उनका भी मजाक उड़ाया। यूजर्स ने लिखा कि, वह 4जी के जमाने में अभी भी 3जी का इस्तेमाल कर रही हैं। इसके साथ ही फैन के भेजे मेल की फोटो पर उसका नाम छुपाने की कोशिश पर भी लोगो ने तापसी को फोटोशॉप का ट्यूशन लेने की सलाह दे डाली और साथ ही कहा कि, आपको दिमाग की जरुरत है।

https://twitter.com/GovindA0800/status/976464381377576960

एक ने लिखा, ‘क्या लड़का है।’ एक ने लिखा, ‘तो फिर वेन्यू शेयर कर लो मैडम, कॉमनमैन और सेलिब्रिटी का गठबंधन हमें भी देखना है।’ एक ने लिखा, ‘आप इस प्रकार के प्रस्ताव को स्वीकार नहीं कर सकती वरना बाकियों का दिल टूट जाएगा।

Desk Team