मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ का हाल ही में एक नया वीडियो सामने आया है इसमें वह आंख मारकर रातोंरात फेमस हुई प्रिया प्रकाश वॉरियर को कॉपी करती नजर आ रही है।

नेहा ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ”मेरे ऊपर भी प्रिया प्रकाश वॉरियर का असर हुआ, गन उल्टी हो गई”। नेहा का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है और इसी साथ यूजर्स उनका मजाक भी उड़ा रहे हैं।
एक यूजर ने उन्हें लिखा कि ”ढंग से पहले सीख तो लो” तो वहीं दूसरे ने उन्हें यह भी लिखा, ”आप खुद के काम से सेटिसफाय क्यों नहीं हो।” उनके वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स ने उनका इसी तरह से मजाक बनाया।
बता दें, प्रिया का वीडियो फरवरी में वायरल हुआ था। ये वीडियो उनकी पहली फिल्म Oru Addar Love का था जिसने उनको रातों रात स्टार बना दिया था।
बाद में एक दूसरा वीडियो भी सामने आया था, इस वीडियो को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ


Download Android App
Download iOS App






