जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिला में आज एक आतंकी हमले में बीजेपी के एक नेता बाल-बाल बच गए लेकिन उनके निजी सुरक्षा अधिकारी (PSO) घटना में घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने बीजेपी नेता अनवर खान पर पुलवामा जिले के बलहामा में गोलीबारी की।
अधिकारी ने बताया कि खान हमले में बाल- बाल बच गए, जबकि उनके पीएसओ कांस्टेबल बिलाल अहमद घटना में घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। सीनियर पुलिस अफसर के मुताबिक दो निजी सुरक्षाकर्मियों के साथ जा रहे अनवर खान पर आतंकियों ने उस वक्त हमला बोल दिया, जब वह बलहमा में अराश मेडिकल कॉलेज के पास से गुजर रहे थे।
आतंकियों ने खान की सुरक्षा में तैनात कर्मियों से उनकी सर्विस राइफल्स को छीनने का प्रयास किया। हालांकि गार्ड्स ने करारा जवाब दिया और आतंकी हमले को नाकाम कर दिया। दोनों तरफ से हुई फायरिंग के दौरान आतंकी भागने में कामयाब रहे। इस हमले में एक सुरक्षा अधिकारी घायल हो गया।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पड़े पंजाब केसरी अख़बार


Download Android App
Download iOS App



