PHD कर रही JNU की छात्रा 4 दिन से लापता, परिवार ने जताई किडनैपिंग की आशंका

Summary :

NULL

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के गुमशुदा छात्र नजीब अहमद के लापता होने के बाद एक रिसर्च स्‍कॉलर के लापता होने का मामला सामने आया है। छात्रा एमफिल लाइफ साइंस की फर्स्‍ट ईयर की छात्रा है। पुलिस ने मामला दर्जकर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।

आपको बता दे कि 26 साल की ये छात्रा मूल रूप से गाजियाबाद की रहने वाली है और इंटीग्रेटेड एम.फिल एंड पीएचडी का कोर्स कर रही है। छात्रा के पिता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि बेटी से उनकी आखिरी बात 10 मार्च की रात हुई थी।

इस बातचीत में छात्रा ने अपने पिता को बताया था कि वह अपने दोस्तों के साथ बाहर खाना खाने जा रही है। परिवार ने जब 11 मार्च की सुबह दोबारा उसे कॉल किया तो उसका नंबर स्विच ऑफ मिला। तभी से ही उसके साथ परिवार का कोई संपर्क नहीं हो पाया है।

इसके बाद छात्रा का भाई और पिता उसे तलाश करने और उसकी खैरियत जानने के लिए जेएनयू कैंपस के अंदर उसके हॉस्टल में भी गए लेकिन उसका कमरा बंद मिला। हर जगह तलाश करने के बाद उसके पिता ने 12 मार्च को पुलिस में एक लिखित शिकायत दी है।

पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पूरे मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 365 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस छात्रा की तलाश में जुट गई है। इसके लिए उसके दोस्तों व अन्य परिचितों से भी संपर्क कर उनके बयान लिए जा रहे हैं।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Desk Team