कार्तिक आर्यन की शादी हो रही हैं! शॉक लगा न सुनकर? दरअसल शादी तो नहीं हो रही अभी,लेकिन हां शादी के रिश्ते आने जरूर शुरू हो गए हैं। भाई बॉलीवुड के मोस्ट चार्मिंग और हॉट स्लेबस कहे जाने वाले कार्तिक आर्यन इन दिनों जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। एक्टर बैक टू बैक हिट फ़िल्में दे रहे हैं। और एक्टर की फैन फोल्लोविंग भी इन दिनों खूब बढ़ी हुई हैं। लगातार उनके फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। चाहे वो कार्तिक की एक्टिंग को लेकर हो या फिर कार्तिक के लुक्स को लेकर भी फैंस उनकी जमकर तारीफ और प्यार बरसा रहे हैं। वही कार्तिक को इन दिनों उनके रिश्तों को लेकर भी कई प्रपोजल मिले हैं। जिसका जिक्र खुद एक्टर ने की हैं।

कार्तिक ने बताया प्रपोजल की लिस्ट
दरअसल कार्तिक सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़े रहते हैं। वह उनसे अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में शेयर करते रहते हैं। बीते दिन कार्तिक ने ट्विटर पर अपने फैंस से बातचीत की। जिसमें उन्होंने फैंस के कई सवालों के जवाब दिए। कार्तिक ने ट्विटर पर #AskKartik सेशन रखा था. जहां कार्तिक से उनके फैंस ने कई सवाल पूछे। जिनके एक्टर ने मजेदार जवाब दिए हैं। वही इस सेशन के दौरान यूजर्स के सवाल और कार्तिक के जवाब सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे।

यूजर्स ने पूछे कई सवाल
कार्तिक से एक फैन ने पूछा कि आपको इस हफ्ते कितने प्रपोजल मिले है? इस पर कार्तिक ने जवाब दिया- एक तरह से 180 करोड़ प्रपोजल आ चुके हैं। वही कार्तिक ने इन प्रपोजल को भूल भुलैया 2 के कलेक्शन से कनेक्ट किया है। वही एक यूजर ने पूछा की इस साल का बिगेस्ट ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद कैसा महसूस कर रहे हैं आप? इसके जवाब में कार्तिक ने कहा की बिलकुल एक शहज़ादे की तरह फील कर रहा हूं।



इतनी हुई मूवी की कलेक्शन

कार्तिक की फिल्म भूल भुलैया 2 की बात करें तो फिल्म 180 करोड़ का बिजनेस अभी तक कर चुकी है और जल्द ही 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ कियारा आडवाणी और तब्बू अहम किरदार निभाती नजर आईं हैं। साथ में संजय मिश्रा और राजपाल यादव ने अपनी कॉमेडी का तड़का लगाया है। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज हो चुकी है और वहां भी खूब धमाल मचा रही है।


Download Android App
Download iOS App



