बिग बॉस 11 में विकास गुप्ता ने अपनी सारी हदें की पार, आकाश ददलानी को किया जबरदस्‍ती किस

Summary :

NULL

टीवी का रियलियटी शो बिग बॉस के घर में आज यानि शुक्रवार को जो एपिसोड टेलीकास्ट होगा वह काफी धमाकेदार होने वाला है। शुरूआत से लेकर ही इस घर में बहुत ही लड़ाइयां हो रही हैं। लेकिन आज का जो एपिसोड आएगा उसकी शुरूआत में ही आकाश और विकास के बीच झगड़ा होगा और उन दोनों के बीच झगड़े-झगड़े में दोनों ही आपस में एक-दूसरे के साथ भिड़ जाएंगे।

Big Boss 11

बता दें कि पिछली बार जब आकाश और विकास के बीच झगड़ा हुआ था तो वह झगड़ा उस वक्त घर के अंदर हुआ था और उसमें प्रियांक आ गए थे और आकाश को धक्का दे दिया था। लेकिन इस बार जो झगड़ा आकाश और विकास के बीच हुआ है वह घर में बनी कालकोठरी में होने वाला है।

Big Boss 11

बता दें कि इस बार कालकोठरी की सजा के लिए घरवालों ने विकास, आकाश और अर्शी को चुना और तीनों को कालकोठरी में भेजा है। आकाश और विकास का झगड़ा कालकोठरी में होता है और उनके बीच झगड़ा इस तरह से होता है कि विकास आकाश को जबरदस्ती किस कर लेते हैं।
आकाश ने इस बार तय कर लिया था कि वह कालकोठरी में विकास को बहुत ज्यादा परेशान करेंगे।

Big Boss 11

आकाश के दोस्त पुनीश ने उन्हें कहा था कि वह विकास को परेशान करने में उसकी मदद नहीं करेगा बल्कि अर्शी को परेशान करने में उनका पूरा साथ देंगे। वहीं शिल्पा दोनों को ऐसा करने से मना करती हैं लेेकिन आकाश और पुनीश दोनों ही शिल्पा को रोक देते हैं। बिग बॉस के आज के एपिसोड में यह दिखाया जाएगा कि आकाश विकास को परेशान करने के लिए बहुत कुछ बोलेगा।

Big Boss 11

आकाश विकास को घर का मास्टरमांइड की जगह उसे गधा बोल देगा। जब विकास का सब्र का बांध टूट जाएगा तो वह आकाश पर बुरी तरह से भड़केंगे और उसके साथ झगड़ा करेंगे।

Big Boss 11

आज के एपिसोड में दिखाएंगे कि विकास ने आकाश को जबरदस्ती किस कर लिया है। आकाश और विकास के बीच हाथापाई भी होती है और दोनों उस हाथापाई में एक-दूसरे को धक्का देते हुए नजर आएंगे।

Big Boss 11

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि दोनों के इस व्यवहार पर बिग बॉस क्या एक्शन लेते हैं और क्या आकाश फिर किसी घरवाले को घर से बाहर निकालने की प्लानिंग में सफल होते हैं।

Big Boss 11

हमारी मुख्य खबरों के लिए यह क्लिक करे

Desk Team