कोरोना महामारी के चलते इन दिनों भारत में सम्पूर्ण लॉक डाउन घोषित है। ऐसे में हर कोई अपने – अपने घर में बंद है। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज इस लॉक डाउन में भी अपने फैन्स के साथ अपने नए – नए अपडेट्स शेयर करना नहीं भूल रहे है। आये दिन सेलिब्रिटीज के नए नए पोस्ट्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। आईये नजर डालते है हाल ही में खूब सुर्खियां बटोरने कुछ शानदार पोस्ट्स पर :
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली
लॉकडाउन के बाद से ही अनुष्का शर्मा और विराट कोहली आये दिन नने पोस्येट्स सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे है। दोनों इन दिनों एक दूसरे के साथ शानदार क्वालिटी टाइम स्पेंट कर रहे है जो अक्सर बिजी शेड्यूल की वजह से दोनों को बहुत कम मिल पाता है। कभी विराट अनुष्का के लिए डिश बनाते नजर आते है तो कभी अनुष्का विराट के हेयर स्टाइलिस्ट के अवतार में नजर आती है।
दीपिका पादुकोण- रणवीर सिंह
बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक रणवीर और दीपिका भी इस आइसोलेशन के पीरियड में एक दूसरे को भरपूर समय दे रहे है। रणवीर आये दिन अपनी पत्नी दीपिका की कुकिंग स्किल्स की तस्वीरें पोस्ट्स के माध्यम से फैन्स के साथ शेयर करते रहते है।
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस
पसंदीदा सेलेब्रिटी कपल्स में से एक प्रियंका और निक जोनस इन दिनों न्यूयार्क में है और एक दूसरे का बेहद ख्याल रखते नजर आ रहे है। दोनों कभी भी एक दूसरे के लिए प्यार दिखने के मौका नहीं छोड़ते और इन दिनों भी दोनों की प्यारभरी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब सुर्ख़ियों में है।
शिल्पा शेट्टी -राज कुंद्रा
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी पर इन दिनों टिक-टॉक वीडियोज बनाने का बुखार चढ़ा है और इस काम में उनके पति राज कुंद्रा भी उनका भरपूर साथ दे रहे है। हाल ही में इनके कई मजेदार वीडियोस सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे है।


Download Android App
Download iOS App



