साल 2019 में बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक कई बड़ी फ़िल्में रिलीज़ हुई , जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करते हुए नए रिकॉर्ड कायम किये। आज हम आपको उन एक्टर्स के बारे में बता रहे है जिन्होंने साल 2019 में बॉक्स ऑफिस पर सौ प्रतिशत सफलता का रिकॉर्ड बनाया है।
अक्षय कुमार

अक्षय कुमार की 2019 में 4 फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर आयीं और चारों सफल रहीं। 2019 की शुरुआत में अक्षय की फिल्म केसरी ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी जिसने 153 करोड़ का बिज़नेस किया। इस बाद फिल्म मिशन मंगल और हाउसफुल 4 भी 200 करोड़ क्लब में शामिल हुई है। साल के आखिर में रिलीज़ हुई अक्षय की फिल्म गुड न्यूज़ भी जल्द ही 200 करोड़ क्लब में शामिल होने जा रहे है।
आयुष्मान खुराना

बॉलीवुड की नयी हिट मशीन आयुष्मान खुराना की बीते साल 3 फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ हुई और तीनों हिट साबित हुई है। फिल्म आर्टिकल 15 ने ₹63 करोड़, ड्रीम ने ₹139 करोड़ गर्ल और बाला ने ₹116 करोड़ के साथ आयुष्मान ने कामयाबी का परचम खूब लहराया है।
कार्तिक आर्यन

बॉलीवुड के यंग हार्ट थ्रोब कार्तिक आर्यन की दो फ़िल्में साल 2019 में रिलीज़ हुई। फिल्म लुका छुपी ने बॉक्स ऑफिस पर ₹94 करोड़ और पति पत्नी और वो ने ₹84 करोड़ का कलेक्शन किया। दोनों ही फ़िल्में हिट करार दी गयी है।
अजय देवगन

अजय देवगन की साल 2019 में दो फ़िल्में ‘दे दे प्यार दे’ और ‘टोटल धमाल’ रिलीज़ हुई है और दोनों ही फ़िल्में 100 करोड से ऊपर का कलेक्शन किया है।
सलमान ख़ान

सलमान खान के लिए भी साल 2019 बेहद शानदार रहा है। फिल्म भारत ने बॉक्स ऑफिस पर ₹209 करोड़ से अधिक कलेक्शन किया वहीं साल के आखिर में रिलीज़ हुई दबंग 3 ने भी 140 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन किया है।
ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए साल 2019 भी शत-प्रतिशत रिज़ल्ट देने वाले सितारों में हैं। उनकी दो फ़िल्में सुपर 30 की सबसे बड़ी फिल्म दी है। ऋतिक की फिल्म सुपर 30 ने ₹146 करोड़ वहीं फिल्म वॉर ने बॉक्स ऑफिस अपर 300 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन किया है।
रितेश देशमुख

रितेश देशमुख की तीन फ़िल्में साल 2019 में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ हुई और तीनों फ़िल्में कामयाब साबित हुई। फिल्म टोटल धमाल, हाउसफुल 4 और मरजावां के साथ रितेश का रिकॉर्ड बॉक्स ऑफिस पर 100 प्रतिशत रहा है।


Download Android App
Download iOS App



