मुश्किल में फंसे इन्फ्लुएंसर Orry, कटरा में तोड़ा नियम, दर्ज हुई एफआईआर

Summary :

कटरा में नियम तोड़ने पर इन्फ्लुएंसर Orry के खिलाफ एफआईआर

बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के सबसे अच्छे दोस्त और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी (ओरहान अवत्रामणि) जम्मू और कश्मीर के कटरा में स्थित एक होटल में शराब पीने के बाद कानूनी मुसीबत में फंस गए हैं। कटरा, वैष्णो देवी तीर्थ स्थल के पास एक पवित्र शहर है। पुलिस के अनुसार, कटरा स्थित एक होटल में कथित तौर पर शराब पीने के लिए ओरी समेत आठ लोगों के खिलाफ कानून का उल्लंघन करने के लिए एफआईआर दर्ज की गई है। एक बयान में कहा गया, “कटरा के होटल में ठहरे कुछ मेहमानों से जुड़े एक मुद्दे के बारे में शिकायत का संज्ञान लेते हुए, पुलिस स्टेशन कटरा ने एफआईआर दर्ज की।

पहले ही किया गया था सूचित

होटल कटरा मैरियट रिजॉर्ट एंड स्पा में ठहरे ओरी यानी ओरहान अवत्रामणि के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। होटल के प्रबंधक के अनुसार 15 मार्च को मेहमानों में ओरहान अवत्रामणि (ओरी), दर्शन सिंह, पार्थ रैना, रितिक सिंह, राशि दत्ता, रक्षिता भोगल, शगुन कोहली और अनास्तासिला अर्जामास्कीना शामिल थे, जिन्होंने होटल परिसर में शराब पी, जबकि उन्हें बताया गया था कि कॉटेज सुइट के अंदर शराब और मांसाहारी भोजन की अनुमति नहीं है, क्योंकि दिव्य माता वैष्णोदेवी तीर्थ स्थान पर यह सख्त वर्जित है।

कार्रवाई के लिए गठित की गई टीम

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी रियासी द्वारा सख्त निर्देश पारित किए गए। परमवीर सिंह (जेकेपीएस) को दोषियों को पकड़ने के लिए एक टीम गठित की गई है, ताकि धार्मिक स्थलों पर नशीली दवाओं या शराब के ऐसे किसी भी कृत्य को बर्दाश्त न करने का उदाहरण पेश किया जा सके, जिससे आम जनता की भावनाओं को ठेस न पहुंचे। पुलिस अधीक्षक कटरा, उप पुलिस अधीक्षक कटरा और थानेदार कटरा की देखरेख में टीम का गठन किया गया था, ताकि उन अपराधियों पर नजर रखी जा सके, जिन्होंने नियमों का उल्लंघन किया और आस्था से जुड़े लोगों की भावनाओं का अनादर किया।

एसएसपी का बयान

एसएसपी रियासी ने दोषियों को सख्त संदेश देते हुए कहा कि उन लोगों के लिए कोई जगह नहीं है जो कानून का पालन नहीं करते हैं और किसी भी तरह से विशेष रूप से ड्रग्स/शराब का सहारा लेकर शांति को बाधित करने की कोशिश करते हैं और उनसे सख्ती से निपटा जाएगा।

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।