बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर पर अभी भी किसी को यकीन नहीं हो पा रहा है। मुंबई में अपने अपार्टमेंट में बीते 14 जून को उन्होंने खुदकुशी कर ली। खबरों के अनुसार पिछले काफी समय से डिप्रेशन से सुशांत जूझ रहे थे और उनका इलाज भी चल रहा था। अब इंस्टाग्राम ने उनकी याद में उनके ऑफिशल हैंडल पर ‘Remembering’ टैग कर दिया है।

सुशांत रहेंगे यादों में जिंदा
हालांकि इस दुनिया से सुशांत सिंह राजपूत ने अलविदा कह दिया है लेकिन वह हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे। सुशांत के फैंस उनको याद करते हुए बेहाल हैं। ऐसे में इंस्टाग्राम ने उनके प्रोफाइल के साथ ‘Remembering’ उनके ऑफिशल अकाउंट के साथ जोड़ दिया है। ये काफी इमोशनल है उनके फैंस के लिए क्योंकि अभी तक भी उन्हें सुशांत के जाने का यकीन नहीं हो रहा है।
मामले की जांच कर रही है पुलिस

पुलिस अभी भी सुशांत की खुदखुशी की वजहों की जांच कर रही है। सुशांत के पर्सनल रिलेशन से लेकर प्रफेशनल राइवलरी तक पुलिस हर एंगल को देख रही है और सुसाइड का पता लगाने की कोशिश कर रही है। सुशांत के परिवार, दोस्तों, हाउस हेल्प, मैनेजर, कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के साथ इस सिलसिले में कई लोगों के बयान दर्ज किए हैं।
पटना में श्राद्ध होगा

पटना में गंगा में सुशांत सिंह राजपूत की अस्थियां उनके परिवारवालों ने कर दी हैं। सुशांत के पिता और बहनों के अलावा इस दौरान वहां पर करीबी लोग मौजूद थे। सुशांत के परिवार वालों से मिल रही जानकारी के अनुसार पटना में ही श्राद्धकर्म सुशांत का होगा।


Download Android App
Download iOS App



