एमटीवी पर आने वाले शो Ace of Space के कंटेस्टेंट और सोशल मीडिया सेलिब्रिटी दानिश जेहन की बीते 20 दिसंबर को मुंबई के पास एक कार दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गयी जिससे उनके फैंस के साथ बॉलीवुड और टीवी जगत के सितारों में भी शोक की लहर दौड़ गयी।
इस दुखद खबर के बारे में पता चलते ही टीवी स्टार और शो Ace of Space के होस्ट विकास गुप्ता ने बेहद भावुक पोस्ट में दानिश को श्रद्धांजलि दी साथ इस शो में उनके साथी कन्टेस्टेंटों ने भी एक वीडियो शेयर कर दानिश को याद किया।
आपको बता दें की दानिश जहां के बाद जैसे ही उनकी मौत की खबर वायरल हुई उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर भरी संख्या में फॉलोवर्स बढ़ने लगे। जो लोग उन्हें पहले नहीं जानते थे वो भी उनका अकाउंट सर्च करके उन्हें फॉलो करे रहे थे।
इंस्टाग्राम ऑफिशल्स ने जब इस अकाउंट को ट्रैक किया तो उन्हें लगा कि दानिश जेहन के अकाउंट में कुछ संदिग्ध हुआ है। इंस्टाग्राम की तरफ से तुरंत दानिश जेहन के अकाउंट को बंद कर दिया गया।
दानिश की मौत से पहले उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीब 8 लाख 70 हजार फॉलोवर थे पर उनकी मौत की खबर के बाद अचानक से कुछ ही घंटों में उनके फॉलोवर्स की संख्या 1. 4 मिलियन तक पहुँच गयी।
जानकारी के अनुसार महज कुछ ही घंटों में दानिश जेहन के अकाउंट को करीब 6 लाख लोगों ने फॉलो किया। जिसके बाद दानिश जेहन का अकाउंट इंस्टाग्राम की तरफ से बैन कर दिया गया।
दानिश जेहन का अकाउंट बंद होने से एक तरफ जहाँ उनके फैंस बेहद दुखी है वहीँ टीवी सेलिब्रिटी विकास गुप्ता ने इंस्टाग्राम से रिक्वेस्ट किया है कि वो डेनिश जेहन के अकाउंट को दोबारा एक्टिवेट कर दें।

देखिये विडियो :
https://www.instagram.com/p/BrsGa2WFXhk/?utm_source=ig_embed


Download Android App
Download iOS App









