पहली अभिनेत्री जिसने अपने बोल्ड अंदाज़ से बदल दिया बॉलीवुड का ट्रैक

Summary :

NULL

आजकल बॉलीवुड फिल्मों में ग्लैमर का तड़का लगाना बेहद आवश्यक मन जाता है और बहुत सी फिल्मों में तो ये मसाला इतना डाल दिया जाता है की फिर सेंसर बोर्ड को उसमे कांट छांट करनी पड़ती है। पुराने जमाने की फिल्मों की बात की जाये तो ऐसे सीन्स के बारे में सोचा भी नहीं जाता था पर ये बदलाव आने लगा 70-80 के दशक में, जब बॉलीवुड में ग्लैमर और बोल्डनेस की तरफ ध्यान दिया जाने लगा।

Zeenat Amanक्या आप जानते है की उस समय सबसे पहले किस अभिनेत्री ने बोल्ड दृश्यों से बड़े परदे पर तहलका मचा दिया था ? अगर नहीं तो हम आपको बताते है वो हॉट अभिनेत्री थी जीनत अमान।

Zeenat Amanजीनत अमान से पहले अभिनेत्रियां पारम्परिक परिधानों में ही नज़र आती थी पर इनके फिल्मों में आने के बाद हेरोइनों का ड्रेसिंग सेंस बिलकुल बदल गया। 19 नवंबर साल 1951 में जीनत का जन्म मुंबई में हुआ था और साल 1971 में उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की।

Zeenat Amanफिल्मों में आने से पहले Los Angeles में पढ़ाई की और उसी दौरान साल 1970 में जीनत ने मिस एशिया पैसिफिक का खिताब भी अपने नाम किया। फिल्मों के साथ साथ जीनत अमान मॉडलिंग और विज्ञापनों में भी काफी सक्रीय थी।

Zeenat Amanफिल्म ‘हरे राम हरे कृष्णा’ के गाने ‘दम मारो दम’ में उनके अंदाज़ ने दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया। इस फिल्म में नशे में चूर अभिनय ने उनकी एक खास छवि बॉलीवुड में बना दी।

Zeenat Amanफिल्म ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ फिल्म की बात करें तो जीनत इसमें इतनी बोल्ड होकर दर्शकों के सामनें आयीं की आज की अभिनेत्रियां भी दो बार सोचने पर मजबूर हो सकती है पर इतना जरूर है की उस जमाने में लीक से हटकर नेगेटिव रोल निभाने हो या फिर बोल्ड दृश्य देने हो जीनत ने कभी परहेज़ नहीं किया।

Zeenat Amanउनकी ही पहल थी जिसने जमाने को बता दिया था की अब बॉलीवुड तेज़ी से बदलने वाला है और आज का बॉलीवुड तो आपके सामने है ही।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Desk Team