क्या सलमान खान से भिड़ने के लिए इमरान हाशमी कर रहे ये खास तैयारी, फैंस ने ली चुटकी

Summary :

बॉलीवुड के रोमांस किंग इमरान हाशमी एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में रोमांस किंग कहे जाने वाले इमरान का अलग लुक नजर आ रहा है।

बॉलीवुड के रोमांस किंग इमरान हाशमी एक
वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में किसिंग किंग कहे जाने
वाले इमरान का अलग लुक नजर आ रहा है। एक्टर ने ये विडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते
हुए कैप्शन भी बहुत हटकर दिया है।

Emraan Hashmi: I have gone through many low phases with my head held high |  Hindi Movie News - Times of India

‘मर्डर‘, ‘आशिक बनाया आपने‘ जैसी रोमांटिक ड्रामा
फिल्मों में नजर आ चुके बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी इन दिनों अलग ही अंदाज में नजर
आ रहे हैं। इमरान ने सोशल मीडिया पर अपना एक वर्कआउट वीडियो शेयर किया है। इस
वीडियो में इमरान जिम में पसीना बहाते हुए नजर आ रहे हैं। एक्टर ने पोस्ट शेयर
करते हुए लिखा
, अपने नेचुरल लुक को पाना
अच्छा लगता है। इमरान का ये वीडियो इनके फैंस को खूब भा रहा हैं।

Emraan Hashmi's body transformation for Tiger 3 is on-point

आपको बता दें कि वीडियो को
शेयर करते ही महज कुछ घंटो में 2लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके है। वहीं, इस
वीडियो पर कमेंट भी बहुत मजेदार किये जा रहे। किसी यूजर ने लिखा कि, ‘आपको बॉडी बनाने की क्या
जरुरत जब एक्शन होटों से करना है
’ तो किसी ने लिखा कि, ‘आप आज भी डैशिंग दिखते है।’

Emraan Hashmi shared workout video, giving competition to Salman-John in  terms of fitness - Edules

वहीं एक यूजर ने लिखा कि, ’सलमान भाई से भिड़ने का लिए
उनके जैसी बॉडी तो चाहिए ही
’। इमरान के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो मनीष शर्मा के
डायरेक्शन में बन रही टाईगर 3 में सलमान और कटरीना के साथ नजर आएंगे। खबरों की
माने तो फिल्म में इमरान विलेन की भूमिका में है हालांकि, इसके लेकर अभी तक कोई
आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इसके अलावा इमरान सेल्फी में अक्षय कुमार, डायना
पेंटी और नुसरत भरुचा संग स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे।

Desk Team