बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री कृति सेनन तो वही साउथ के सुपर स्टार प्रभास की डेटिंग रूमर्स कई समय से अफवाहों में चल रही हैं। काफी समय से लगातार खबरे सामने आ रही हैं कि ये दोनों एक दूसरे को डेट भी कर रहे हैं। हालाँकि अबतक इन दोनों का इस खबर को लेकर कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया हैं। कयासों के मुताबिक, दोनों ही कलाकार एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं लेकिन पब्लिकली दोनों ने कोई भी आधिकारिक सूचना नहीं की है। लेकिन अब दोनों ही कलाकारों की सगाई को लेकर खबरें सामने आ रही हैं।
उमैर संधू ने किया पोस्ट

दरअसल, इन खबरों को हवा जब मिली तब विदेशी सेंसर बोर्ड के एक सदस्य उमैर संधू ने प्रभास और कृति की सगाई को लेकर एक ट्वीट पोस्ट किया। उन्होंने इसमें लिखा है कि, ‘कृति सेनन और प्रभास अगले महीने मालदीव में सगाई करने जा रहे हैं, जिसको लेकर वह बहुत खुश हैं’। हालांकि इसको लेकर किसी भी प्रकार की अबतक कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

साथ ही इस खबर को लेकर कपल प्रभास और कृति ने भी अबतक कोई कंफर्मेशन नहीं दिया है। बात करे इनके फैंस की तो दोनों ही कलाकारों के फैंस इस खबर को सुनने के बाद इसकी आधिकारिक कन्फ़र्मेशन को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और जल्द ही बी-टाउन में एक और शादी का इंतज़ार कर रहे हैं।
वरुण धवन ने भी कही थी ये बात

आपको बता दे कि कपल के डेटिंग रूमर्स की अफवाहों को तब हवा मिली थी जब, बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन द्वारा कलर्स टीवी शो ‘झलक दिखला जा’ के दौरान एक बड़ा हिंट दिया था। एक्टर वरुण ने शो के दौरान कहा था कि, ‘कृति का नाम किसी के दिल में है’। इस पर शो में मौजूद फिल्म निर्माता करण जौहर ने उनसे पूछा भी था कि कौन है, तो उन्होंने इस पर कहा कि एक आदमी है जो मुंबई में नहीं है और वह इस वक्त दीपिका पादुकोण के साथ शूटिंग कर रहा है। और इस बात की पूरी सूचना देते हुए आपको बता दें कि उस दौरान एक्टर प्रभास दीपिका के साथ ही शूटिंग में व्यस्त थे।
कृति ने अफवाहों पर लगाई रोक

हालांकि इन बढ़ती अफवाहों पर अभिनेत्री कृति सेनन ने इन सभी अफवाहों को निराधार करते हुए इन पर रोक लगा दी है। उन्होंने वरुण की इस बात पर जवाब देते हुए अपने इंस्टाग्राम पर लिखा कि, “इससे पहले कि कोई पोर्टल मेरी शादी की तारीख की घोषणा करे-मुझे अपना बबल फोड़ने दीजिए”। कृति ने लिखा यह अफवाह पूरी तरह से निराधार हैं तो इस पर विश्वास न करे। साथ ही आपको बता दें कि अभिनेत्री इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म आदिपुरुष में अभिनेता प्रभास के संग काफी व्यस्त चल रही हैं साथ ही जल्द दोनों एक दूसरे संग स्क्रीन शेयर करते नज़र आएंगे।


Download Android App
Download iOS App



