भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के नेताओं ने मंदिर के पुजारियों को मासिक वेतन देने की मांग को लेकर मंगलवार को सिविल लाइंस में स्थित मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शहर के मंदिरों के कुछ पुजारियों ने भी शिरकत की।

प्रदर्शनकारियों ने भगवा झंडे थामे हुए थे और वे ‘जय श्री राम’ के नारे लगा रहे थे और जानेमाने भोजपुरी अभिनेता और भाजपा सांसद मनोज तिवारी के साथ भजन गा रहे थे।
रामवीर सिंह बिधूड़ी ने विरोध प्रदर्शन में भाग लिया
इस प्रदर्शन का आयोजन दिल्ली प्रदेश भाजरामवीर सिंह बिधूड़ी ने विरोध प्रदर्शन में भाग लियापा के मंदिर प्रकोष्ठ ने किया था। प्रदर्शन की अगुवाई प्रदेश भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा कर रहे थे। तिवारी के अलावा, दक्षिण दिल्ली के सांसद रमेश बिधूड़ी और दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने विरोध प्रदर्शन में भाग लिया।

भाजपा हिंदू, सिख और ईसाई धार्मिक स्थलों के धार्मिक नेताओं को वेतन देने की मांग उठाती रही है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि केजरीवाल सरकार पुजारियों के साथ भेदभाव कर रही है और शहर की मस्जिदों के इमामों और मुअज़्ज़िनों को तनख्वाह देती है।


Download Android App
Download iOS App



