क्रिस्टल डिसूजा टीवी और सोशल मीडिया के बाद अब बड़े पर्दे पर भी मशहूर हो चुकी है। लोग उनके सोशल मीडिया से एक्ट्रेस के पल- पल की खबर रखते है। हालांकि क्रिस्टल उन एक्ट्रेसेस में से हैं जो अपनी पर्सनल लाइफ पर ज्यादा बात करना पसंद नहीं करती हैं। लेकिन ये भी सच है कि वह अपने प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ही खबरों में रहती हैं। इस बार भी वह अपनी लव लाइफ को लेकर ही खबरों में हैं।

अब टीवी इंडस्ट्री की इस एक्ट्रेस को लेकर नई गॉसिप यह है कि क्रिस्टल इन दिनों गुलाम गौस दीवानी के साथ रिलेशनशिप में है। कहा जा रहा है कि गुलाम रेस्टोरेंट के बिजनेस करने में माहिर हैं। पर अब तक इनके रिलेशनशिप पर कोई कन्फर्मेशन नहीं आई है, तो क्या वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं?

लेकिन रूमर्स की माने तो, क्रिस्टल डिसूजा और गुलाम छह महीने से साथ हैं और क्रिस्टल अब सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों के साथ पब्लिक हो रही हैं। दोनों की कई सारी तस्वीरों सामने आई हैं, जिसमें दोनों को एक साथ टाइम स्पेंड करते हुए देखा जा सकता है।

मालूम हो कि सोशल मीडिया पर क्रिस्टल डिसूजा और गुलाम गौस की कई सारी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जिसमें दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब नज़र आ रहे है। इन तस्वीरों को गुलाम गौस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। क्रिस्टल उनके साथ अपने हॉलिडे को स्पेंड कर रही हैं। इन फोटो-वीडियो सामने के बाद सोशल मीडिया पर उनके डेटिंग के कयास लगाए जा रहे हैं।
बता दे, क्रिस्टल डिसूजा अपने शो एक हज़ारों में मेरी बहना है से चर्चा में आई थीं। वह एक नई पहचान, कस्तूरी, सात फेरे: सलोनी का सफर, किस देश में है मेरा दिल, ब्रह्मराक्षस-जाग उठा शैतान, और बेलन वाली बहू समेत कई टीवी शो का हिस्सा रही हैं। उन्होंने फिल्म चेहरे में भी काम किया है।


Download Android App
Download iOS App



