कोविड की वैक्सीन भले ही आ गई है और लोग इस वैक्सीन को लगाना शुरू भी कर रहे हैं, लेकिन अभी भी इसका खतरा कम नहीं हुआ है। कई सेलेब्स भी इससे नहीं बच पाए हैं जैसे अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, नीतू कपूर, अर्जुन कपूर, वरुण धवन और अब हाल ही में खबर आ रही है कि रणबीर कपूर भी कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं।

जी है, कपूर परिवार की चिंताएं एक बार फिर से बढ़ गई हैं। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों बीमार हैं। खबरें हैं कि मां नीतू कपूर के बाद वह भी कोरोना वायरस के शिकार हो गए हैं। रणबीर फिलहाल क्वारंटाइन में हैं और रेस्ट कर रहे हैं। रणबीर के बीमारी की खबरें सामने आने के बाद उनके अंकल रणधीर कपूर ने इस पूरे मामले की सच्चाई से पर्दा उठाते हुए बताया कि हां ये सच है कि रणबीर कपूर बीमार हैं। लेकिन ये नहीं पता कि कोविड है कि नहीं। मैं फिलहाल शहर से बाहर हूं। वैसे ये खबर सुनकर आलिया भट्ट भी परेशान हो गई होंगी।

रणबीर कपूर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो कुछ दिनों पहले उन्होंने अपने पिता ऋषि कपूर को खोया था और अब उनके चाचा राजीव कपूर की भी मौत हो गई है। कपूर खानदान इन दोनों मौतों के गम से उबरने की कोशिश कर रहा है। रणबीर कपूर इस दौरान अपने पूरे परिवार को संभालने की कोशिश कर रहे हैं।

रणबीर की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह फिल्म ब्रह्मास्त्र में आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा वह एनिमल में नजर आएंगे जिसमें उनके साथ परिणीति चोपड़ा और अनिल कपूर हैं। वहीं हाल ही में रणबीर ने श्रद्धा कपूर के साथ भी एक फिल्म की शूटिंग खत्म की है। हालांकि अभी फिल्म के नाम की घोषणा नहीं हुई है।


Download Android App
Download iOS App



