बीते कुछ समय से दावा किया जा रहा है कि सीरियल ससुराल सिमर का 2 स्टार दीपिका कक्कड़ मां बनने वाली हैं। दीपिका कक्कड़ की प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया पर आग की तरफ फैल गई। फैंस दीपिका कक्कड़ को मां बनने की बधाई देने लगे थे।
यहां तक की दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम के रिश्तेदार भी उनको मुबारकबाद दे रहे हैं। इसी बीच शोएब इब्राहिम ने इस खबर पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। कुछ समय पहले ही दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम यूट्यूब पर लाइव आए थे। इस दौरान शोएब इब्राहिम ने बताया कि दीपिका कक्कड़ की प्रेग्नेंसी की खबर झूठ है। शोएब इब्राहिम ने फैंस से गुजारिश करते हुए कहा कि जब भी वो दिन आएगा वो अपने फैंस के साथ ये खबर जरूर शेयर करेंगे। ऐसे में कोई भी झूठी खबर न फैलाए।

ससुराल सिमर के सेट पर मिलने के बाद शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ को प्यार हो गया था। उनका पेशेवर रिश्ता दोस्ती में बदल गया था और बाकी, जैसा कि वे कहते हैं, इतिहास है! तीन साल तक डेटिंग करने के बाद, दीपिका और शोएब ने 22 फरवरी, 2018 को शादी के बंधन में बंध गए थे। दीपिका ने शोएब के साथ अपने निकाह के बाद इब्राहिम को अपने नाम में जोड़ा था।


Download Android App
Download iOS App



