क्या आज भी डिप्रेशन में हैं साउथ अदाकारा सामंथा रुथ प्रभु, वायरल तस्वीर ने उठाए सवाल

Summary :

साउथ फिल्म स्टार सामंथा रुथ प्रभु हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थी। एक्ट्रेस की एयरपोर्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं। जिसके बाद कुछ लोगों ने अदाकारा के डिप्रेशन में होने को लेकर कयास लगाए हैं।

अदाकारा सामंथा रुथ प्रभु फिल्म इंडस्ट्री की सबसे चर्चित
एक्ट्रेस हैं। द फैमिली मैन और पुष्पा के सॉन्ग उ अंटावा की बंपर सक्सेस के बाद
एक्ट्रेस सामंथा की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा बढ़ गई है। एक्ट्रेस इस समय पैन इंडिया
प्रोजेक्ट में व्यस्त है। इस समय सामंथा साउथ का जादू साउथ से लेकर बॉलीवुड तक फैला हुआ है। हर कोई सामंथा को अपनी हीरोइन बनाना चाहता  है।

अभिनेत्री सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है और अपने फैंस के साथ फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस का हर वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर काफी
तेजी से वायरल होता है। हाल ही में अभिनेत्री को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया
गया। जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इन तस्वीरों के सामने
आने के बाद कुछ लोग कयास लगाने लगे हैं कि अदाकारा सामंथा रुथ प्रभु डिप्रेशन में
हैं।

Naga Chaitanya speaks for the first time about his divorce with Samantha  Ruth Prabhu: 'It is the best decision' : Bollywood News - Bollywood Hungama

दरअसल, एयरपोर्ट पर अदाकारा सामंथा रुथ प्रभु काफी सिंपल लुक में नजर आईं। एक्ट्रेस
ने अपने फेस पर मास्क लगा रहा था और पैपराजी के 
सामने भी उन्होंने अपना मास्क नहीं हटाया। इस दौरान एक्ट्रेस नीचे देखते
हुए अपनी बैग लेकर चलती दिखी। साथ ही
, इस वक्त अदाकारा के हाथ में एक किताब भी थी। जिसके नाम पर सभी की आंखें ठहर
गईं।

गौरतलब है कि सामंथा के हाथ में एक सेल्फ हील की एक किताब
थी। इस किताब का नाम यू कैन हील यॉर लाइफ था। इस किताब को लुइस एल हे ने लिखा है।
जो अपनी सेल्फ हेल्प बुक्स के लिए जाने जाते हैं। सामंथा के हाथ में इस किताब को
देखने के बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि वो डिप्रेशन में हैं। वहीं एक्ट्रेस के फैंस
इस बात से काफी परेशान भी हो गए है।

Samantha Lands In Mumbai, Hints At Focusing On Healing Her Life Amid Naga  Chaitanya Divorce

बता दें कि अदाकारा सामंथा रुथ प्रभु और तेलुगु स्टार नागा
चैतन्य ने बीते साल अक्टूबर में अपने तलाक का ऐलान किया था। इस खबर से दोनों
स्टार्स के फैंस काफी निराश हैं। तलाक के बाद से एक्ट्रेस लगातार अपने काम पर फोकस
कर रही हैं। हाल ही में कॉफी विद करण 7 में भी सामंथा रुथ प्रभु ने माना था कि
उनका और नागा चैतन्य का रिश्ता बेहद खराब मोड़ पर खत्म हुआ था और अभी भी उनके दिल
में अपने एक्स के लिए बुरी भावनाए हैं।

Desk Team