क्या इंद्रनील सेनगुप्ता और बरखा बिष्ट की शादी में चल रही है कोई परेशनी, एक्टर ने दिया जवाब

Summary :

फेमस टीवी कपल इंद्रनील सेनगुप्ता और बरखा बिष्ट की शादी को कई साल हो चुके है लेकिन अब इन दोनों के रिश्ते में दरार की खबरे सामने आ रही है। साथ ही खबरे तो ये भी है इंद्रनील का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर भी चल रहा है। आपको बता दे, पिछले कुछ दिनों से चर्चा है कि इंद्रनील का बंगाली एक्ट्रेस ईशा साहा के साथ अफेयर चल रहा है।

फेमस टीवी कपल इंद्रनील सेनगुप्ता और बरखा बिष्ट की शादी को कई साल हो चुके है लेकिन अब इन दोनों के रिश्ते में दरार की खबरे सामने आ रही है। साथ ही खबरे तो ये भी है इंद्रनील का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर भी चल रहा है। आपको बता दे, पिछले कुछ दिनों से चर्चा है कि इंद्रनील का बंगाली एक्ट्रेस ईशा साहा के साथ अफेयर चल रहा है। मीडिया में ऐसी खबरों के आने के बाद अब एक्टर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है इन्हें महज अफवाह बताया है।
इंद्रनील का कहना है कि वो और बरखा साथ में हैं और ऐसा कुछ भी नहीं है। मीडिया से बात करते हुए इंद्रनील कहते हैं कि ‘बरखा और मेरी शादी के बारे में इस तरह की अफवाहें मैंने भी सुनी हैं। मुझे पता था कि वे मीडिया में छा जाएंगी लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है।’ जब इंद्रनील से पूछा गया कि क्या वो अलग रह रहे हैं तो उन्होंने कहा कि ‘नहीं हम साथ हैं।’ इसके आगे उन्होंने कुछ नहीं कहा।
लेकिन आपको बता दे, इंद्रनील का नाम कोलकाता की रहने वाली एक एक्ट्रेस से जोड़ा जा रहा है इस बारे में वो कहते हैं कि ‘मैंने ये भी सुना है लेकिन ऐसा होने के लिए मुझे कोलकाता जाना होगा। ठीक? मैं आखिरी बार फरवरी में कोलकाता गया था।’ 
वैसे, इंद्रनील और बरखा टीवी शो ‘प्यार के दो नाम: एक राधा एक श्याम’ के दौरान 2006 मिले थे। शो खत्म होने के बाद उन्हें अपने प्यार का एहसास हुआ। एक मार्च 2008 को वे शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की एक बेटी है। इंद्रनील बंगाली फिल्मों का जाना पहचाना चेहरा हैं। उन्होंने हिंदी फिल्मो में भी काम किया है। इंद्रनील कई टीवी शोज में नजर आ चुके हैं।

Desk Team