ऑनलाइन सक्रिय होने की वजह से ईशा गुप्ता की दुनियाभर में काफी फैन फॉलोविंग है। देश-दुनिया में घूमते रहने वाली इस खूबसूरत अदाकारा को लंदन के एक ट्रैवल शो द्वारा शो करने के लिए संपर्क किया गया है। यह शो भारत के बेहतरीन शहरों में शूट किया जाएगा। शो के निर्माताओं को लगता है कि ईशा दिल्ली शहर में पली-बढ़ी है इसलिए दिल्ली में शो की शूटिंग करना उचित होगा।
सूत्रों के अनुसार विज्ञापन क्षेत्र में कार्यरत रहे एक प्रोडक्शन हाउस द्वारा ईशा का नाम इस शो के मेकर्स को सुझाया गया था। ईशा के काम से प्रभावित होकर लंदन स्थित प्रोडक्शन हाउस ने इस ट्रैवल शो के लिए ईशा को चुना। दिसंबर के अंत में ईशा इस ट्रैवल शो के लिए शूटिंग करेंगी और अगले साल की शुरुआत में इस शो को सोशल मीडिया मंच पर प्रसारित किया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि ईशा इस लंदन के शो के लिए काफी उत्साहित हैं जिसमें वह भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली हैं।


Download Android App
Download iOS App



