टीवी इंडस्ट्री की अब इस खूबसूरत actress ने की ब्वॉयफ्रेंड से गुपचुप सगाई

Summary :

मशहूर टीवी सीरियल इश्कबाज और किस देश में है मेरा दिल,कबूल है, में नजर आ चुकी टीवी की हॉट और बोल्ड actress अदिती गुप्ता ने गुपचुप सगाई कर ली है।

मशहूर टीवी सीरियल इश्कबाज और किस देश में है मेरा दिल,कबूल है, में नजर आ चुकी टीवी की हॉट और बोल्ड actress अदिती गुप्ता ने गुपचुप सगाई कर ली है। अदिती ने प्राइवेट सेरेमनी ने अपने बॉयफ्रेंड कबीर चोपड़ा से सगाई की है।

ग्रीन कलर की सलवार कुर्ती में दिखाई दे रही actress अदिति ने अपने मंगेतर कबीर के साथ अपने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। फोटो के साथ उन्होंने दिल का इमोशन भी बनाया है। इस तस्वीर को शेयर कर अदिति ने फैंस के साथ इस गुड न्यूज को भी शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा- मैंने ना कह दिया… मजाक कर रही हूं… वह मेरे हैं।

सेलेब्स ने यूं दी बधाई…

actress अदिती को सोशल मीडिया पर सेलेब्स बधाई दे रहे हैं। ये हैं मोहब्बतें के रमन भल्ला यानी करण पटेल ने दोनों को बधाई दी। करण ने सोशल मीडिया पर इस कपल की फोटो शेयर कर लिखा- गुड्डू की गुड्डी। इसके अलावा एकता कपूर ने भी अदिती को सगाई की बधाई दी है।

https://www.instagram.com/p/BnOrly3D138/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

actress अदिति ने जैसे ही उसने अपने मंगेतर कबीर के साथ सगाई की तस्वीरें साझा करनी शुरु की, फैंस ने उन्हें बधाई मैसैज के साथ विश करना शुरू कर दिया।  अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी अदिति ने एक रोमांटिक फोटो शेयर की है उन्हें कबीर का हाथ पकड़े हुए देखा जा रहा और इस फोटो के साथ उन्होंने थोड़ा मजाक भी किया लेकिन फिर कैप्शन दिया- ”He Is Mine”।

https://instagram.com/p/BnOfxIjg6Wz/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

https://instagram.com/p/BnOfxIjg6Wz/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

ऐसा है करियर

actress अदिती ‘किस देश में है मेरा दिल’ से फेमस हुई थीं। इस सीरियल में उन्होंने निगेटिव रोल निभाया था। इसके अलावा उन्होंने ‘जरा नचके दिखा’, ‘संजोग से बनी संगिनी’, ‘पुनर्विवाह’, ‘हिटलर दीदी’, ‘बदलते रिश्तों की दास्तां’, ‘ये है आशिकी’, ‘कबूल है’, ‘काला टीका’, ‘परदेस में है मेरा दिल’, ‘इश्कबाज’ और ‘बॉक्स क्रिकेट लीग’ में काम किया है। एक्ट्रेस बनने से पहले अदिती एक प्रोफेशनल फैशन डिजाइनर भी रह चुकी हैं।

https://www.instagram.com/p/BMbR8kfBFBm/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

Desk Team