फरदीन खान को देखकर पहचान पाना हुआ मुश्किल, इस फिल्म से कर रहें हैं बॉलीवुड में वापिस एंट्री

Summary :

फरदीन खान ने खुद की फिटनेस पर ऐसा काम किया है कि वापस अपने पुराने लुक में वापस लौट आए हैं। अब जब पुराना लुक वापस लौटा है तो साथ ही चॉकलेटी हीरो फरदीन की भी एंट्री बॉलीवुड में दोबारा होने जा रही है।

बॉलीवुड एक्टर फरदीन खान लंबे वक्त से बड़े पर्दे से गायब हैं। लेकिन इस बीच में उनकी चर्चा जरूर हुई। जब उनके बढ़ते हुए वज़न के साथ की फोटोज़ सामने आई। जो उनकी फोटोज़ देख कर कई लोगों को लगा फरदीन खान बीमार हैं। उन्हें पहचान पाना मुश्किल हो गया था। इसके बाद फरदीन खान ने खुद की फिटनेस पर ऐसा काम किया कि वापस अपने पुराने लुक में वापस लौट आए हैं। अब जब पुराना लुक वापस लौटा है तो साथ ही चॉकलेटी हीरो फरदीन की भी एंट्री बॉलीवुड में दोबारा होने जा रही है।
दरअसल, एक्टर फरदीन खान किस प्रोजेक्ट में दिखाई देंगे इसे लेकर अब तक कयास तो कई थे, लेकिन अब ये साफ हो गया है। और अब खबर आ रही है कि सलमान खान, अनिल कपूर के साथ फरदीन की एंट्री फिल्म ‘नो एंट्री 2’ में होने जा रही है। लेकिन आज हम फरदीन की चर्चा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि एक बार फिर ईद के इवेंट पर उनके दीदार फैंस को हुए हैं। फरदीन किसी ईद के चांद से कम तो नहीं है।
साथ ही बता दें, जब हाल ही में उन्हें हुमा कुरैशी की ईद पार्टी में एंट्री करते देखा गया तो उनकी फोटोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। वहीं उनके फैंस फरदीन को देखकर बस यही कॉमेंट कर रहे हैं कि “मेरे बचपन का प्यार, मेरा क्रश, कहां हैं आजकल।” फरदीन खान का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
फरदीन को पुराने डैशिंग लुक में देखकर फैंस की खुशी में भी चार चांद लग गए हैं। अब बस इंतजार है फरदीन खान को ऑनस्क्रीन देखने का। वैसे बीते दिनों फरदीन खान ने कहा था कि वो अपने पिता की किसी हिट फिल्म का रीमेक बनाना चाहते हैं। फिल्म कितनी कामयाब होगी ये तो नहीं पता लेकिन एक्टर का मानना है कि मैं थोड़ा भी उनके जैसा कर पाया तो बड़ी बात होगी।

आपको बता दें कि फरदीन खान फिलहाल फिल्म ‘नो एंट्री 2’ में नज़र आने की तैयारी कर रहे हैं। इसके अलावा वो रितेश देशमुख के साथ ‘विस्फोट’ नाम की फिल्म में काम कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण संजय गुप्ता और टी सीरीज़ मिलकर कर रहे हैं। ये ‘विनीज़वीलियन’ फिल्म रॉक, पेपर, सिज़र उनकी फिटनेस इस बात की गवाही दे रही हैं। बस ऐसे ही फिट और हिट रहे फरदीन खान फैंस तो दिल से बस यही चाहते हैं।

Desk Team