फिल्म इंडस्ट्री के दबंग खान पिछले कई महीनों से अपने पनवेल वाले फार्महाउस पर कुछ खास दोस्तों और परिवार के कुछ सदस्यों के साथ रह रहे हैं। इस दौरान कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी सलमान खान के साथ फार्महाउस पर ही हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन फार्महाउस की तस्वीरें यूलिया वंतूर साझा कर रही हैं। इतना ही नहीं चावल बोने का अनुभव यूलिया वंतूर ने किया जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की।

इंस्टाग्राम पर यूलिया वंतूर ने दिखाई झलक
इंस्टाग्राम पर यूलिया वंतूर ने चावल बोते हुए एक तस्वीर साझा की और कैप्शन में लिखा, मैंने बचपन में अपनी गर्मी की छुट्टियां कंट्री साइड गुजारी हैं। जहां मैं अपने ग्रैंडपैरंट्स के साथ बीज बोने, खेतों पर काम करने और जानवरों की देखभाल करती थी। इससे पहले मैंने कभी चावल नहीं बोए थे, यह मेरे लिए नया अनुभव है।
तस्वीरें सलमान खान ने भी शेयर की
सोशल मीडिया पर खेती करते हुए कुछ तस्वीरें सलमान खान ने भी साझा की थी। सलमान इसमें से एक तस्वीर में मिट्टी से लिपटे हुए दिखाई दे रहे थे। इस पोस्ट के साथ सलमान ने कैप्शन में लिखा, सभी किसानों का सम्मान करना चाहिए। जबकि अन्य तस्वीर में हाथ में धान लिए सलमान नजर आ रहे थे। इस तस्वीर के साथ सलमान ने कैप्शन में लिखा, दाने दाने पर लिखा होता है, खाने वाले का नाम। जय जवान, जय किसान। सलमान खान ने लॉकडाउन के दौरान 1000 परिवारों को अनाज और सब्जियां दान में दी।
ये हैं सलमान खान की आने वाली फिल्में
सलमान खान की फिल्मों की बात करें तो प्रभुदेवा की फिल्म ‘राधेः योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ में दिखाई देंगे। हालांकि इस फिल्म की रिलीज डेट कोरोना वायरस की वजह से आगे बढ़ गयी। जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी और रणदीप हुड्डा इस फिल्म में सलमान के साथ नजर आएंगे।



Download Android App
Download iOS App



