जैकी श्रॉफ की फिल्म ‘द इंटरव्यू: नाइट ऑफ 26/11’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में जैकी इंटिमेट सीन करते हुए नजर आने वाले हैं। हालांकि उन्होंने कहा है कि उन्हें इंटीमेट सीन शूट करने में बहुत शर्मिंदी महसूस हुई थी लेकिन अगर रोल की डिमांड है तो ये करना पड़ेगा क्योंकि ये एक एक्टर की जॉब का हिस्सा है।

लेकिन जैकी का कहना है कि उन्हें इस तरह के इंटीमेट सीन फिल्माने में झिझक महसूस होती है। सेट पर सभी लोग देख रहे होते हैं लेकिन एक एक्टर के काम का यह हिस्सा है। फिल्म में जैकी एक वॉर जर्नलिस्ट की भूमिका में हैं, जिसे एक बॉलीवुड स्टार का इंटरव्यू लेने के लिए कहा जाता है। यह एक डच फिल्म की रीमेक है। दिए इंटरव्यू में फिल्म के इंटीमेट सीन पर जैकी ने कहा कि ‘मैं शर्मिंदा था, मैं असल में शर्मिंदा था। जब मैं ये चीजें करता हूं तो घबरा जाता हूं। मैं उन्हें कर रहा हूं क्योंकि मैं एक अभिनेता हूं।‘

जैकी आगे बताते हैं कि ‘इतने सारे लोग आपको बिना पलक झपकाए कैमरे पर देख रहे होते हैं। निर्देशक आपको देख रहा होता है। असिस्टेंट आपको देख रहा है। क्रू के लोग और पूरी दुनिया आपको देख रही है। यह बहुत शर्मनाक है लेकिन आपको इसे करना होगा क्योंकि यह एक काम है। अगर यह किरदार की जरूरत है तो आपको इसे जरूर करना चाहिए और मुझे आश्वस्त दिखना होगा।‘

जैकी श्रॉफ इस साल कई प्रोजेक्ट में नजर आए। उनकी पिछली फिल्म सलमान खान के साथ ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ थी जिसमें उन्होंने एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई।


Download Android App
Download iOS App



