बॉलीवुड एक्टर डिनो मोरिया ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि उन्होंने एक्टिंग से एक कदम पीछे हटने का फैसला करने की बात इसलिए कही थी क्योंकि वो जैसा काम चाहते थे उन्हें इंडस्ट्री में वैसा काम नहीं मिल रहा था। डीनो मोरिया ने कहा, ’15 फिल्मों में एक्टिंग करने के बावजूद, मैं कभी एक्टिंग स्कूल नहीं गया था। इसलिए मैंने दिल्ली के एक एक्टिंग स्कूल में दाखिला लिया। यह नई चीजों को जानने और सीखने की शुरुआत थी।

2013 से, मैंने निर्माताओं और निर्देशकों से संपर्क करके खुद को फिर से आगे बढ़ाना शुरू कर दिया, लेकिन कुछ भी अच्छा नहीं हुआ। मैं पीछे हट गया और सही मौके का इंतजार करने लगा। 2017 में मेंटल हूड, उसके बाद होस्टेजेस और तांडव ने द एम्पायर के लिए हौसला दिया।’

डिनो ने 1999 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी, लेकिन 2010 में, उन्होंने उससे दूर जाने का फैसला किया था क्योंकि उनको जो रोल्स मिल रहे थे वो काफी खराब थे और उसे करने से पहले वो अपनी कब्र खोदना पसंद करते। साथ ही उन्होंने यह भी खुलासा किया कि एक्टिंग के टच में बने रहने के लिए उन्होंने छोटी जाब्स भी की थीं।

लेकिन यह सब एक सफर की तरह है। हां, मुश्किल समय था और मानसिक रूप से, मैंने बहुत कुछ किया। लेकिन जिम, फिटनेस और स्वस्थ रहने से मुझे बहुत मदद मिली। मैं छोटे-छोटे काम करके खुद को प्रासंगिक बनाए रखने की कोशिश कर रहा था, लेकिन इसके बारे में बात नहीं करना चाहता। कुछ भी असंभव नहीं है। कड़ी मेहनत करो और दुनिया तुम्हारे लिए खुल जाएगी।’ इसके अलावा डीनो मोरिया ने और भी कई बातें की हैं।


Download Android App
Download iOS App



