बॉलीवुड की बबली गर्ल जैकलीन फर्नाडीज वैसे तो इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म रेस 3 की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। लेकिन आज हम आपको रेस 3 नहीं बल्कि बागी2 से जुड़ी खबर के बारे में बताने जा रहे हैं।

बता दें कि ‘एक दो तीन..’ गाना फिल्म ‘तेजाब’ का है, जिसमें स्टेज पर माधुरी दीक्षित थिरकती हुई नजर आई थीं। माधुरी को बॉलीवुड की डांसिंग डीवा कहा जाता है और उस दौरान उनके इस गाने ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी थी।
#EkDoTeen Chaar Panch… can’t stop, won’t stop humming this tune!! ? Get ready! 1⃣2⃣3⃣ @tigerjackieshroff @dishapatani @khan_ahmedasas @foxstarhindi @nadiadwalagrandson @tseries.official #Baaghi2 #SajidNadiadwala #Baaghi2onMarch30 https://t.co/gL2GxsHsls pic.twitter.com/scDZjJ1MdC
— Jacqueline Fernandez (@Asli_Jacqueline) March 16, 2018
जहां माधुरी को इस गाने में कोरियोग्राफर सरोज खान ने डायरेक्ट किया था तो वहीं इस गाने में जैकलीन कोरियोग्राफर गणेश आचार्य और अहमद खान के स्टैप्स के साथ थिरकती दिखेंगी। इससे पहले अहमद खान जैकलीन को फिल्म ‘रेस 2’ के गाने ‘लत लग गई’ और ‘किक’ के गाने ‘जुम्मे की रात’ के लिए भी कोरियोग्राफ कर चुके हैं।
तस्वीर में जैकलीन काफी बोल्ड लग रही हैं। अब यह देखना मजेदार होगा कि 80 के इस सुपरहिट सॉन्ग के साथ जैकलीन कितना न्याय करती हैं।
एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा था, माधुरी जैसी लीजेंड के सॉन्ग पर दोबारा से डांस करना मेरा सबसे बड़ा स्ट्रेस था। हम पुराने सॉन्ग के साथ मैच करने की कोशिश बिल्कुल नहीं कर रहे। माधुरी जैसा परफॉर्म कोई नहीं कर सकता। यह हमारी तरफ से डीवा को ट्रिब्यूट है।
बागी-2 30 मार्च, 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में टाइगर श्रॉफ, दिशा पटानी के अलावा प्रतीक बब्बर, रणदीप हुड्डा, दीपक डोबरियाल और मनोज बाजपेई ने भी अभिनय किया है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App






