जान्हवी कपूर ने पुलवामा हमले को जिहाद कहने वाले पाकिस्तानी अखबार की खोली पोल

Summary :

अभिनेत्री जानह्वी कपूर इस अखबार के उपर भी जमकर गुस्सा निकाला। उन्होंने इस अखबार की हैडिंग को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए इसकी पोल खोली।

पूरे देश की तरह ही बॉलीवुड इंडस्ट्री भी 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले पर अपना गुस्सा जाहिर कर रही है। इस कायराना फिदायीन हमले में 44 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे। फिल्म अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने भी अपना गुस्सा और दुःख जाहिर किया हैं।

जान्हवी कपूर

आपको बता दें पुलवामा हमला पिछले 3 दशकों का सबसे बड़ा आतंकी हमला था। जान्हवी कपूर सोशल मीडिया पोस्ट में बेहद दुःख के साथ लिखा इस हमले में दुःख और गुस्सा आने के कई सारे कारण है पर सबसे दुखद बात ये रही की हमारे जवानों को लड़ने का मौक़ा भी नहीं मिला और कायरता पूर्ण तरीके से उनपर हमला हुआ।

जान्हवी कपूर

जहाँ एक तरफ पूरा भारत ऐस आतंकी हमले पर आहत है वहीँ पाकिस्तान के एक अखबार ने इस कायराना हमले का जश्न मनाते इस घटना को आज़ादी की लड़ाई बताया। पाकिस्तानी अखबार ‘द नेशन’ ने फिदायीन हमला करने वाले आतंकी को बहादुर बताते हुए इस हमले को आजादी की लड़ाई का नाम दिया।

पाकिस्तानी मीडिया पहले भी भारत में होने वाले आतंकी हमलों को इसी तरफ जिहाद और आजादी से जोड़कर प्रचार करती है। अभिनेत्री जानह्वी कपूर इस अखबार के उपर भी जमकर गुस्सा निकाला। उन्होंने इस अखबार की हैडिंग को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए इसकी पोल खोली।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट देखने के लिए क्लिक करें : https://www.instagram.com/p/Bt7pvJmHBRl/

जान्हवी कपूर ने अपने कैप्शंन में लिखा ” ये देखिये पप्रोपेगेंडा फैलाने वाले आर्टिकल की तस्वीर जो कायराना आतंकी हमले को आजादी की लड़ाई बता कर लोगों को बरगला रहे है। पोलिटिकल अजेंडा बनाने के लिए ये लोग इस निंदनीय घटना को अपने तरीके से इस्तेमाल कर रहे है।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट देखने के लिए क्लिक करें : https://www.instagram.com/p/Bt6f0_8ne4O/

इससे पहले बहुत से बॉलीवुड सितारे भी इस आतंकी हमले को लेकर अपना दुःख और गुस्सा सोशल मीडिया पर जता चुके है।वरुण धवन और सुशांत सिंह राजपूत ने इस हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए और लोगों के मदद के लिए आगे आने की अपील के साथ पोस्ट शेयर किये।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट देखने के लिए क्लिक करें : https://www.instagram.com/p/Bt7eYhOlfgk/liked_by/

अन्य सोशल मीडिया यूजर्स ने भी जान्हवी कपूर के इस पोस्ट का समर्थन किया है और पाकिस्तानी अखबार को जमकर लताड़ लगायी है। बहुत से सोशल मीडिया यूज़र्स का कहना है की अगर आजादी की जंग लड़नी है तो सामने आकर लड़ो।

पुलवामा हमला : शहीदों की मदद के लिए फिल्म उरी की टीम ने बढ़ाया हाथ, परिवार को देगी 1 करोड़

Desk Team