इस शादीशुदा एक्टर संग रोमांस करना चाहती हैं Janhvi Kapoor, भाई Arjun Kapoor से है खास रिश्ता

Summary :

जान्हवी कपूर ने कहा कि वो रणवीर सिंह के साथ एक बेहतरीन ऑन-स्क्रीन जोड़ी बनाएंगी। उनकी इस बात को सुनकर रणवीर के फैंस तो काफी एक्साइटेड हो गए हैं। वहीं रणवीर एक्ट्रेस के भाई अर्जुन कपूर के भी खास दोस्त हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस
जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म मिली को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई
हैं। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई हो लेकिन जाह्नवी की
एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है। जाह्नवी कपूर भले ही अभी बॉलीवुड में अपनी जड़े
मजबूत करने की कोशिश कर रही हैं लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग किसी सुपरस्टार से कम नहीं
है।

Janhvi Kapoor on sensational headlines about her: 'There was a phase when I  felt cheated…' | Entertainment News,The Indian Express

फिल्म इंडस्ट्री की
खूबसूरत और ग्लैमरस एक्ट्रेस जाह्नवी को उनके फैंस हर बड़े सुपरस्टार के साथ स्क्रीन
स्पेस शेयर करता देखना चाहते हैं लेकिन इस बार जाह्नवी ने खुद उस एक्टर के नाम का
खुलासा किया है जिसके साथ उन्हें लगता है कि उनकी जोड़ी दर्शकों को पसंद आएगी। हाल
ही में दिए इंटरव्यू में जाह्नवी कपूर ने खुलासा करते हुए कहा कि वो अपने भाई
अर्जुन कपूर के खास दोस्त के साथ स्क्रीन शेयर करना चाहती हैं।

Mili (2022) - IMDb

दरअसल, हाल ही में दिए
इंटरव्यू में जाह्नवी कपूर ने खुलासा किया कि वो किस बॉलीवुड एक्टर के साथ
ऑनस्क्रीन जोड़ी बनाना चाहती हैं। अपनी फिल्म मिली के प्रमोशन के दौरान जाह्नवी से
जब इस बारे में सवाल किया गया है कि उनकी ऑन स्क्रीन जोड़ी किस एक्टर के साथ अच्छी
लगेगी। इस सवाल के जवाब में जाह्नवी ने कहा कि
रणवीर सिंह के साथ एक बेहतरीन ऑन-स्क्रीन जोड़ी बनाएंगी।

इसी के साथ उन्होंने रणवीर सिंह अपना एक पुराना किस्सा भी सुनाया। एक्ट्रेस ने
बताया कि कैसे एक डांस रिहर्सल के दौरान उनके चोट लगने पर रणवीर ने उन्हें सलाह दी
थी। एक्टर के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा,
‘रणवीर को बुरा लग रहा था कि मुझे रिहर्सल के दौरान कुछ
मामूली चोटें आईं थी।
मगर मैं ऐसी थी
कि यह ठीक है
, हर बार जब मुझे शूटिंग पर चोट लगती है तो मुझे
लगता है कि यह एक इशारा है कि सबकुछ ठीक चल रहा है
’

Ranveer Singh and Arjun Kapoor bromance on Twitter!

वहीं जाह्नवी कपूर की इस बात को सुनकर रणवीर सिंह के फैंस काफी खुश हो गए है
वहीं दोनों के फैंस अब जल्द से जल्द अदाकारा और बाजीराव एक्टर को बड़े पर्दे पर
साथ देखना चाहते हैं। रणवीर संग ऑन स्क्रीन जोड़ी हिट होती या नहीं अब इस बात का
पता तो तब चलेगा जब उनकी कोई फिल्म पर्दे पर आती है। 

Desk Team