अनूप जलोटा पर भड़की जसलीन, कहा, ‘मैं Kiss कर रही हूं.. ये कैसा गुरू-शिष्‍य का रिश्‍ता’

Summary :

शनिवार का दिन बिग बॉस के घर में काफी दिलचस्प होता है क्योंकि इस दिन सलमान खान पूरे हफ्ते का हिसाब लेते हुए और सबकी क्लास लगाते हुए नजर आते हैं।

शनिवार का दिन बिग बॉस के घर में काफी दिलचस्प होता है क्योंकि इस दिन सलमान खान पूरे हफ्ते का हिसाब लेते हुए और सबकी क्लास लगाते हुए नजर आते हैं। लेकिन वीकेंड के वार में सलमान खान की जगह इस बार हिना खान घरवालों को कठघरे में खड़ा करती है और उनपर इल्जाम लगाती है। बता दें कि पिछले सीजन में टॉप 2 में पहंचने वाली हिना खान आज के वीकेंड के वार में बिग बॉस के घर में नजर आएंगी और घर के कई लोगों की क्लास भी लगाएंगी।

https://www.instagram.com/p/BptsbmgH58H/

हिना खान ने कटघरे में खड़ा किया जसलीन को

बता दें कि ऐसे में जब हिना खान जसलीन मथारू को कटघरे में खड़ा करती हैं घर में पहुंचते ही हिना सबसे पहले जसलीन मथारू को कठघरे में खड़ा किया। वे जसलीन पर आरोप लगाती हैं उन्होंने अनूप जलोटा के साथ अपने रिलेशनशिप का झूठा नाटक किया।

जबकि घर से बाहर आकर अनूप जी ने सबकुछ सच बता दिया। हिना का सवाल सुनते ही जसलीन भड़क जाती है और कहती है  ‘मैं उन्‍हें Kiss कर रही हूं, उनके साथ डेट पर जा रही हूं.. ये कैसा गुरू शिष्‍य का रिश्‍ता है। पहले मुझे इस बात का जवाब खुद अनूप जलोटा जी से ही चाहिए।

हाल ही में अनूप जलोटा ने कहा की ‘जसलीन मिली है लेकिन एक स्टूडेंट के रूप में। हम हमेशा साथ में गाएंगे’। जब जसलीन के साथ रिश्ते को लेकर सवाल किया।

तो उन्होंने कहा- ‘मैं और जसलीन के पिता उनकी शादी में मिलकर जसलीन का कन्यादान करेंगे। यहीं हमारा रिश्ता है’। आपको बता दें कि घर से बेघर होने के बाद अनूप लगातार जसलीन के साथ रिश्तों को नकार रहे हैं।

बता दें कि वीडियो में हिना खान सिर्फ जसलीन ही नहीं बल्कि दीपिका कक्‍कड़, श्रीसंत और करणवीर बोहरा को भी कठघरे में खड़ा करता दिखने वाली हैं। आज के वीकेंड के वार में सलमान खान भारती सिंह के साथ मस्‍तीभरे अंदाज में दिखने वाले हैं।

Desk Team