अनूप जलोटा से पहले इस मशहूर सिंगर के साथ था Jasleen Matharu का अफेयर

Summary :

टीवी इंडस्ट्री का सबसे मशहूर शो बिग बॉस 12 में पिछले दिनों पहले एक टास्क के दौरान अनूप जलोटा के साथ एंट्री लेेनेवाली Jasleen Matharu का एक बड़ा राज सबके सामने आया था।

टीवी इंडस्ट्री का सबसे मशहूर शो बिग बॉस 12 में पिछले दिनों पहले एक टास्क के दौरान अनूप जलोटा के साथ एंट्री लेेनेवाली Jasleen Matharu का एक बड़ा राज सबके सामने आया था। बता दें कि यह राज था कि वह अनूप जलोटा से पहले सिंगर सुखविंदर सिंह संग रिलेशनशिप में रह चुकी हैं।

https://www.instagram.com/p/BlzeMwTBpON/?hl=en&taken-by=jasleenmatharu

अनूप से पहले इस मशहूर सिंगर को डेट कर चुकी हैं Jasleen Matharu

https://www.instagram.com/p/BlH5ADGhA7L/?hl=en&taken-by=jasleenmatharu

इस बारे में अनूप जलोटा बात करते हुए नजर आए थे कि उन्हें इसका पता है। लेकिन इस बारे में जब सुखविंदर सिंह को यह पता चला तो उन्होंने साफ कर दिया कि वह दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। यही नहीं सुखविंदर ने यह भी बताया कि वह Jasleen Matharu के परिवार वालों के भी बहुत करीब हैं।

सुखविंदर ने इस मामले में तोड़ी चुप्पी

सुखविंदर ने हाल ही में अपने इंटरव्यू में कहा,’ मैं और जसलीन पिछले 6 साल से दोस्‍त हैं। वो मुझे बबलू कहकर बुलाती हैं। उसकी फैमिली और हम काफी करीब हैं।’ बिग बॉस में जाने से पहले जसलीन का परिवार मुझसे मिलने आया था. हमने केक काटा था।’

https://www.instagram.com/p/Bh6_xRcFuvY/?hl=en&taken-by=jasleenmatharu

सुखविंदर ने इंटरव्‍यू में आगे कहा कि , हम एकदूसरे के साथ फिल्‍म देखने और घूमने भी जाते हैं लेकिन हमने कभी एकदूसरे को डेट नहीं किया। मैं तो यह सवाल सुनकर ही हैरान था कि मैंने उसे डेट किया था। ऐसी बातों के सामने आने के बाद मैंने जसलीन के पापा को फोन किया था।’ दरअसल बिग बॉस में हुए टास्‍क के दौरान इसका इस सीक्रेट का खुलासा हुआ था।

कैप्टेंसी टास्क के दौरान खुला यह Jasleen Matharu का राज

बता दें कि पिछले हफ्ते बिग बॉस में शिवाशीष मिश्रा और दीपक ठाकुर के बीच में कैप्टेंसी टास्क हो रहा था। दोनों को टास्क जीतने के लिए दोनों दावेदारों को सही अनुमान लगाकर बताना था कि कौन सा सीक्रेट किस सदस्य से जुड़ा था।

https://www.instagram.com/p/BhcaybslEVf/?hl=en&taken-by=jasleenmatharu

इस टास्क के दौरान टीवी स्क्रीन पर लिखा था, ‘ मेरा एक फेमस सेलीब्रिटी के साथ गहरा रिश्‍ता रह चुका है और मेरे अभी के पार्टनर इस बारे में नहीं जानते।’ बाद में खुलासा हुआ कि यह सीक्रेट जसलीन मथारू का है।

Jasleen Matharu ने इंस्टाग्राम पर सुखविंदर के साथ कई तस्वीरें पोस्ट की हैं

https://www.instagram.com/p/BhCFFlCFakt/?hl=en&taken-by=jasleenmatharu

इसके बाद जब अनूप और Jasleen Matharu आपस में बात कर रहे थे तो उन्होंने सुक्की नाम का इस्तेमाल किया था लेकिन जसलीन ने उन्हें नाम लेने से मना कर दिया था। अनूप जलोटा के सुक्की नाम लेने के बाद फैंस ने यह अनुमान लगाया था कि जसलीन सुखविंदर सिंह को डेट कर रही हैं।

https://www.instagram.com/p/BmDHvNFBpcB/?hl=en&taken-by=jasleenmatharu

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जसलीन और सुखविंदर ने नाचूंगा सारी रात म्यूजिक वीडियो में साथ काम किया हुआ था। इस वीडियो में लोगों को जसलीन और सुखविंदर की कैमेस्ट्री बहुत पंसद आई थी।

https://www.instagram.com/p/BkzbKytBE6g/?hl=en&taken-by=jasleenmatharu

बता दें कि यह वीडियो अप्रैल 2018 में रिलीज हुआ था। जसलीन के इस्टाग्राम पर सुखविंदर के साथ कई तस्वीरें भी हैं। जसलीन ने एक तस्वीर पर कैप्शन देते हुए सुखविंदर सिंह को अपना फेवरेट इंसान बताया है।

Desk Team