टीवी की फेमस एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती
हैं। जेनिफर की फैन फॉलोइंग का भी कोई हिसाब नहीं है। जेनिफर का नाम टीवी
इंडस्ट्री की टॉप मोस्ट एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार है। जेनिफर सिर्फ टीवी पर ही
नहीं बल्कि ओटीटी पर भी अपना जादू चला चुकी है। टीवी के फेमस शो बेहद में एक्ट्रेस
ने माया के नेगेटिव किरदार से तो लोगों के दिलों में अपनी एक खास जगह बना ली है।
नेगेटिव किरदार होने के बावजूद लोग उनके माया के कैरेक्टर को काफी पसंद करते है।
वहीं हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखने वाली जेनिफर ने हाल ही में
एक इंटरव्यू में अपने तलाक पर खुलकर बात की।
जेनिफर अपनी प्रोफेशनल लाइफ में भले ही कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ चुकीं हो
लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ में एक वक्त पर सब कुछ बिगड़ गया था जिस पर सालों बाद एक्ट्रेस
ने अपना दर्द बयां किया है। खासतौर पर तलाक के बाद वह जिन हालातों से गुजरी उस पर
अदाकारा ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है। हाल ही में एक इंटरव्यू में जेनिफर ने अपनी
शादी से लेकर तलाक के बारे में बहुत सी बातें रिवील की।
जेनिफर ने खुलासा करते हुए कहा कि उनके आसपास के लोगों ने करण से शादी के
फैसले को बदलने की सलाह दी थी। एक्ट्रेस ने कहा, “हर कोई ऐसे रिएक्ट कर रहा था, जैसे तुम पागल हो? तुम क्या कर रही हो? सभी ने मुझसे ऐसा कहा, लेकिन उस समय भले ही भगवान भी मुझसे कहता, तो भी मैं वही करती, जो मैं करना चाहती थी, क्योंकि मैं वही करती हूं, जो मुझे सही लगता है और उस वक्त वही सही
लगा।”
वही अपने तलाक के बाद अदाकारा ने अपनी तकलीफ के बारे में बताते हुए कहा कि ”शादी टूटने के बाद मैंने घर से बाहर जाना बंद
कर दिया था, क्योंकि जब मैं बाहर जाती
थी, तो लोग मुझे सहानुभूति की नजरों से देखते थे, जो
एक सम्मानजनक बात थी, लेकिन ये मुझे अच्छा नहीं
लगता था। इसलिए मैंने बाहर जाना बंद कर दिया था।”
उन्होंने आगे कहा कि “मैं समझती हूं कि, आप मेरे लिए बुरा
महसूस कर रहे हैं, यह बहुत अच्छा है, लेकिन मुझे अभी इसकी जरूरत नहीं है। इसलिए
मैंने खुद को अपने काम में बिजी कर लिया और जब मैं अपने काम में व्यस्त हो गई, तो मैं इसी में रच-बस गई।”
बता दें कि टीवी के मशहूर शो दिल मिल गए में करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विंगेट
ने साथ काम किया था। इस शो में करण मेल लीड डॉ अरमान मलिक के किरदार में थे वहीं
जेनिफर फीमेल लीड डॉ रिद्धिमा गुप्ता का रोल प्ले कर रही थी। शो के दौरान ही दोनों
के बीच प्यार हुआ और कुछ समय तक डेटिंग करने बाद दोनों ने अप्रैल 2012 में शादी
रचाई थी। हालांकि इनकी ये शादी ज्यादा नहीं चल पाई और साल 2014 में दोनों तलाक ले
लिया।


Download Android App
Download iOS App








