जर्सी एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने बॉडी शेमिंग पर किया खुलासा, ‘मटका’ कहे जाने को किया याद

Summary :

इन दिनों मृणाल अपनी फिल्म जर्सी को लेकर चर्चा में छाई हुई हैं। फिल्म प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए हैं। इसी बीच उन्होंने बताया कि वो भी बॉडी शेमिंग का शिकार हो चुकी हैं।

टीवी से बॉलीवुड में छलांग लगाने वालीं मृणाल ठाकुर आज किसी पहचान की मोहताज
नहीं हैं
, वो फिल्म इंडस्ट्री का
जाना-माना नाम बन चुकी हैं। इन दिनों मृणाल अपनी फिल्म जर्सी को लेकर चर्चा में
छाई हुई हैं। फिल्म प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे
किए हैं। इसी बीच उन्होंने बताया कि वो भी बॉडी शेमिंग का शिकार हो चुकी हैं।

एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर इंडस्ट्री में अपने मुखर स्वभाव के लिए काफी मशहूर है।
वह हर मामले में आगे आकर अपनी बात रखती है फिर चाहे वह नेपोटिज्म हो या फिर
इंडस्ट्री में होने वाली न्यू कमर को परेशानी का मामला वो सब पर खुलकर अपनी राय
रखती हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स की जमकर क्लास लगा देती
है। अगर कोई उनकी तस्वीरों को लेकर उन्हें ट्रोल करने की कोशिश करता है तो मृणाल
उसको उसी की भाषा में सबक सिखाना भली-भांति जानती है।

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा – कई बार उन्हें उनकी फिगर की
वजह से ट्रोल किया गया है। साथ ही यह भी बताया कि ब्रीफिंग के दौरान उनसे निचले
हिस्से का वजन घटाने के लिए बोला गया था। लेकिन अगर मैं वजन घटाना शुरू करूं तो
पहले चेहरा
, फिर शरीर का ऊपरी
हिस्सा और फिर निचला हिस्सा कम होगा। लेकिन फिर भी मेरा शेप ऐसा ही रहेगा।
‘

उन्होंने आगे बताया, ‘इतना ही काफी
नहीं था
, लोगों ने तो मुझे मटका
कहकर बुलाना भी शुरु कर दिया था लेकिन मैंने बुरा मानने के बजाय खुद पर गर्व किया।
‘
पहली बात तो ये कि जीरो फिगर होना जरूरी नहीं
है। मुझे लगता है अनहेल्दी होने से ज्यादा जरूरी है फिट रहना। फिर आपका शरीर कैसे
है
, ये बात मैटर करती है।
क्योंकि सभी का बॉडी टाइप अलग अलग होता है।
‘

मृणाल ने ये भी बताया कि जब वह अमेरिका में थीं, तो उनकी लोगों ने तारीफ की थी। ‘जब मैं US में थी, लोगों ने कहा था कि कई महिलाएं ऐसा ही फिगर
पाने के लिए पैसे देती हैं। जब कुछ लोगों ने मुझे इंडियन कारदाशियां कहा
, तो मैं बहुत खुश हो गई थी कि हमें ये सेलिब्रेट
करने की जरूरत है।

मृणाल ने बाकि लड़कियों को बॉडी शेमिंग पर मैसेज देते हुए- कहा, ‘मैं अपनी आवाज इसलिए उठाना चाहती हूं क्योंकि
कई लड़कियों का मेरे जैसा बॉडी टाइप है। तो उन्हें अपने इस फिगर से परेशान नहीं
होना चाहिए
, क्योंकि आप जैसे
भी हो बस खुद को अप्रीसिएट करो।
‘

वर्कफ्रंट की बात करें तो मृणाल जल्द ही फिल्म आंख मिचोली में और तमिल हिट थडम
के हिंदी रीमेक में आदित्य रॉय कपूर के साथ दिखाई देंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस सीता
रामम नाम की आगामी फिल्म के साथ साउथ इंडस्ट्री में एंट्री मारने के लिए पूरी तरह
तैयार है।

Desk Team