बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म Rockstar तो हम सब की ही पंसदीदा फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में रणबीर कपूर और नरगिस फाखरी की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आई थी। इस फिल्म की कहानी और रणबीर और नरगिस की जोड़ी लोगों को बहुत पंसद आई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल कर दिया था।
इम्तियाज अली की पहली पंसद नहीं थे रणबीर कपूर और नरगिस फाखरी
लेकिन शायद ही आप जानते होंगे कि रणबीर कपूर और नरगिस फाखरी Rockstar फिल्म के लिए डायरेक्टर इम्तियाज अली की पहली पंसद नहीं थे।
बात दें कि इम्तियाज ने जॉर्डन और हीर के रोल के लिए पहले जॉन अब्राहम और भाभी जी घर पर हैं की अभिनेत्री सौम्या टंडन को कास्ट करना चाहते थे। उन दोनों को ही पहले यह किरदार मिला था।
सौम्या टंडन को मिला था फिल्म Rockstar में हीर का किरदार
सौम्या टंडन ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि फिल्म Rockstar में मुख्यर किरदार निभाने के लिए वह डायरेक्टर इम्तियाज अली से मिली थी। उस समय इम्तियाज अली कश्मीरी दिखने वाली लड़की की तलाश कर रहे थे।
बता दें कि सौम्या ने इम्तियाज की फिल्म जब वी मेट में करीना कपूर खान की बहन का किरदार निभाया था। सौम्या ने यह बताया था कि फिल्म जब वी मेट उनका पहला प्रोजेक्ट था और उन्हें नहीं पता था कि यह फिल्म एक आइकॉनिक फिल्म बन जाएगी।
सौम्या ने किया फिल्म Rockstar पर यह बड़ा खुलासा
सौम्या टंडन ने कहा, ‘जब इम्तियाज़ Rockstar को बनाने वाले थे तब मैं जॉन के साथ उनसे मिली थी और वे एक कश्मीरी जैसी दिखने वाली लड़की ढूंढ रहे थे। और इसी तरह मैं इम्तियाज़ से मिली और उसके बाद ‘जब वी मेट’ बनी।
https://www.instagram.com/p/Bp6Th1jBr5L/
तो जब मैं ‘जब वी मेट’ के लिए उनसे मिली तो मैंने सोचा कि पहले मैं उनसे एक लीड रोल के लिए मिलने आयी थी और मुझे एक बहुत छोटे रोल के लिए बुलाया गया हैँ।’
सौम्या टंडन ने आगे बताते हुए काह कि जब वे जब वी मेट में कैमियो कर रही थीं तब उन्हें विश्वास नहीं था क्योंकि पहले रॉकस्टार में मुख्य किरदार दिया गया था। हालांकि बाद में स्क्रिप्ट पढऩे के बाद उन्होंने जब वी मेट को करने का फैसला किया और अब वह इस फैसले से बहुत खुश हैं।


Download Android App
Download iOS App










