कुशवाहा को लगा झटका : RLSP के दोनों विधायक JDU में शामिल होंगे

Summary :

NULL

बिहार में एनडीए में इन दिनों सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। लाख दावा के बावजूद भी एनडीए में अब तक सीट शेयरिंग का मामला नहीं सुलझ सका। वहीं, इस दरमायन एनडीए में शामिल जदयू और रालोसपा खुल कर आमने सामने आ गयी है। एनडीए में सीट शेयरिंग से नाराज़ आरएलएसपी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को बड़ा झटका लगा है।

उनकी पार्टी के दोनों विधायक ललन पासवान और सुधांशु शेखर नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू में शामिल होने जा रहे। बताया जा रहा है कि सुधांशु शेखर जेडीयू में हाल ही में शामिल हुए प्रशांत किशोर से कई दिनों से संपर्क में थे और अब उन्होंने ललन पासवान के साथ जेडीयू में शामिल होने का फैसला कर लिया है। सूत्रों के हवाले से ये खबर आई। दिलचस्प बात ये है कि उपेंद्र कुशवाहा को ये झटका ऐसे वक्त लगा है कि जब वो बीते कई दिनों से एनडीए में 2019 लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर हुए फैसले पर अपनी नाराजगी खुलकर दिखा रहे हैं।

वो लगातार नीतीश कुमार पर हमला हैं। इस बीच उनके दोनों विधायक का पार्टी छोड़ने और नीतीश से हाथ मिलाने की खबर खासी चौंकाने वाली है। साल 2015 के विधानसभा चुनाव में आरएलएसपी ने एनडीए गठबंधन के साथ कुल 23 सीटों पर चुनाव लड़ा था और सिर्फ दो सीटों पर जीत दर्ज की थी। खास बात ये है कि आज उपेंद्र कुशवाहा ने रामविलास पासवान से मुलाकात की थी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मिलने का वक्त मांगा था और ऐसे में ये खबर आ गई।

Desk Team