‘Satyameva Jayate 2’ में डबल रोल निभाते दिखेंगे John Abraham, लेटेस्ट पोस्टर से खुला राज

Summary :

जॉन अब्राहम ने सत्यमेव जयते 2 का लेटेस्ट पोस्टर शेयर करते बताया है कि वो फिल्म में दो अलग-अलग अवतारों में दिखाई देंगे।

कई सालों से हम ईद के दिन सलमान खान की फिल्म देखते आ रहे हैं। अक्सर ईद के दिन उनकी फिल्म रिलीज होती नजर आती है, मगर इस बार सलमान को टक्कर देने आ रहे हैं जॉन अब्राहम, जी हां बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम की अपकमिंग फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ की रिलीज डेट आज आउट हो गई है। फिल्म को ईद 2021 में रिलीज किया जाएगा। इसी के साथ सलमान खान की ‘राधे’ भी ईद के दिन ही रिलीज होगी। ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस पर आगे कौन निकलता है। 
जॉन अब्राहम ने कुछ देर पहले ही अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ का नया पोस्टर रिलीज करते हुए बताया है कि वो इसमें डबल रोल निभाते दिखेंगे। जॉन अब्राहम ‘सत्यमवे जयते 2’ के नए पोस्टर में दो अलग-अलग अवतारों में दिख रहे हैं। एक अवतार में उनके बदन पर पुलिस की वर्दी है, तो वहीं दूसरे अवतार में वो सिर्फ बनियान पहनकर एक्शन मोड में दिख रहे हैं। फिल्म के नए पोस्टर के साथ जॉन अब्राहम ने एक बार फिर से पक्का कर दिया है कि वो अपनी फिल्म को 13 मई के दिन रिलीज करेंगे। इसी दिन सलमान खान की ‘राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई’ भी रिलीज होगी। 


सलमान खान और जॉन अब्राहम दोनों ईद के मौके पर अपनी-अपनी फिल्में रिलीज कर रहे हैं। यह सिनेमाप्रेमियों के लिए खुशी की बात है लेकिन ट्रेड एक्सपर्ट्स इस महाक्लैश से परेशान हैं। कोरोना की वजह से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को करोड़ों का नुकसान हो चुका है और अब इस महाक्लैश की वजह से मेकर्स, सिनेमाघर मालिकों और फिल्म डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस से जुड़े लोगों को करोड़ों का चूना लग सकता है। ‘राधे’ और ‘सत्यमेव जयते 2’ दोनों ही मसालेदार फिल्में हैं, जिस कारण दर्शकों का बंटवारा होना लाजमी है।

Desk Team