बॉलीवुड के सफल कॉमेडी किंग एक्टर जॉनी लीवर अपनी एक्टिंग के दम पर आज लाखों दिलों पर राज कर रहे हैं। यही नहीं जॉनी लीवर की एक्टिंग इतनी ज्यादा दमदार होती है कि वह किसी भी फिल्म में जान डाल देते हैं और उनका यही स्टाइल लोगों के बीच अक्सर छाया रहता है। यूं तो जॉनी बड़े पर्दे पर लोगों को हंसाते रहते है,लेकिन बहुत बार वो गंभीर बात को भी बेहद ही शानदार अंदाज में लोगों तक पहुंचा देते हैं।

डांस वीडियो हुआ वायरल…
हाल ही में जॉनी लीवर का एक वीडियो सामने आया है,जिसमें अभिनेता अपने बच्चों संग थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में जॉनी लीवर और उनके बच्चों के डांस के साथ उनके फनी एक्सप्रेशन्स की भी खूब चर्चाएं हो रही हैं इसके साथ ही उन्होंने वीडियो के माध्यम एक स्पेशल मैसेज भी दिया है।
दरअसल जॉनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक डांस वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में जॉनी के साथ उनके बच्चे भी डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में जॉनी के साथ जैमी लीवर और जेस्सी लीवर Don’t touch me म्यूजिक गाने पर अपने पापा के साथ फनी अंदाज में ठुमके लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

अभिनेता ने वीडियो को शेयर कर इसके कैप्शन में लिखा ‘वैक्सीन लेने तक # डोंट टच मी चैलेंज, अपने बच्चों के संग। वीडियो में उन्होंने अपने बेटे जैमी लीवर और बेटी जेसी लीवर को टैग किया है। साथ ही वीडियो के जरिये उन्होंने अपने फैन्स को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की सलाह दे रहे हैं।

जब तक कोरोना वैक्सीन नहीं तब तक दूरी
कोरोना महामारी से बचाव करने वाला ये वीडियो सोशल मीडिय पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे बहुत पसंद भी कर रहे हैं। दरअसल जॉनी लीवर ने अपने इस वीडियो के माध्यम लोगों के बीच कोरोना जैसी खतरनाक बीमारी से जागरूक करने की कोशिश की है। तभी तो वह वीडियो में कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए मैसेज भी दे रहे हैं। यानी जब तक कोरोना वैक्सीन नहीं तब तक दूरी ही बचाव है।

अभिनेता ने अपने बच्चों के साथ-साथ इस महामारी से बचाव के सुझाव देते हुए एक डांस परफॉरमेंस भी दी है। जैमी और जेस्सी अपने पापा की तरह कॉमेडी के साथ डांस करने में भी परफेक्ट है।

अक्सर दोनों इंस्टाग्राम पर अपने वीडियो पोस्ट करते रहते हैं,लेकिन ऐसा पहली बार हुआ जब फैमिली के तीनों कलाकारों ने एक साथ मिलकर दर्शकों को एंटरटेन किया है। वैसे इस वीडियो पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



