Jolly LLB 3 Star Cast Fees: Akshay Kumar ने वसूली 70 करोड़ की मोटी रकम, जानिए कौन है फिल्म का हाई पेड एक्टर?

Summary :

Jolly LLB 3 Star Cast Fees: बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक जॉली एलएलबी 3 19 सितंबर, 2025 को रिलीज़ होने वाली है। दर्शकों में इस फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह है। कोर्टरूम ड्रामा, कॉमेडी और दमदार एक्टिंग से भरपूर इस फिल्म में दो जॉली आमने-सामने होंगे। जो लोग इस फ्रैंचाइज़ी से अनजान हैं, उन्हें बता दें कि जॉली एलएलबी की पहली फिल्म 2013 में आई थी जिसमें अरशद वारसी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके बाद 2017 में जॉली एलएलबी 2 आई, जिसमें Akshay Kumar  मुख्य भूमिका में नज़र आए थे। अब तीसरे पार्ट में ये दोनों…

Jolly LLB 3 Star Cast Fees: बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक जॉली एलएलबी 3 19 सितंबर, 2025 को रिलीज़ होने वाली है। दर्शकों में इस फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह है। कोर्टरूम ड्रामा, कॉमेडी और दमदार एक्टिंग से भरपूर इस फिल्म में दो जॉली आमने-सामने होंगे।

जो लोग इस फ्रैंचाइज़ी से अनजान हैं, उन्हें बता दें कि जॉली एलएलबी की पहली फिल्म 2013 में आई थी जिसमें अरशद वारसी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके बाद 2017 में जॉली एलएलबी 2 आई, जिसमें Akshay Kumar  मुख्य भूमिका में नज़र आए थे। अब तीसरे पार्ट में ये दोनों कलाकार साथ नज़र आएंगे, जिससे फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।

Jolly LLB 3 Star Cast Fees

किसने वसूली सबसे ज्यादा फीस

Jolly LLB 3 Star Cast Fees
Jolly LLB 3 Star Cast Fees

एक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘जॉली एलएलबी 3‘ की स्टार कास्ट की फीस का खुलासा हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार फिल्म के सबसे हाईएस्ट पेड एक्टर कोई और नहीं बल्कि अक्षय कुमार हैं, जिन्होंने अपने किरदार जगदीश्वर मिश्रा के लिए 70 करोड़ रुपए की मोटी रकम वसूल की है। यह फीस फिल्म के सभी कलाकारों में सबसे ज्यादा है।

इस फ्रेंचाइजी के पहले पार्ट में वकील जगदीश त्यागी का रोल निभाने वाले एक्टर अरशद वारसी को दूसरे पार्ट में अक्षय कुमार ने रिप्लेस किया था, लेकिन अब तीसरे पार्ट में उन्होंने दमदार वापसी की है। अपने जॉली के किरदार के लिए अरशद ने काफी तगड़ी फीस ली है। रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर ने 4 करोड़ रुपए की मोटी फीस ली है। यह फीस अक्षय कुमार की तुलना में काफी कम है, लेकिन फिर भी एक बड़ी रकम है।

‘जॉली एलएलबी’ के हर पार्ट में बतौर जज नजर आने वाले पॉपुलर एक्टर सौरभ शुक्ला को इसके तीसरे पार्ट में जज के किरदार के लिए 70 लाख रुपए मिले हैं, जो कि अरशद वारसी की फीस से भी काफी कम है। इसके अलावा, हुमा कुरैशी को 2 करोड़ और फिल्म अरशद की वीबी की किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस अमृता राव को 1 करोड़ रुपए मिले हैं। इस तरह फिल्म में वकीलों की फीस जज की फीस से कई गुना ज्यादा है।

Jolly LLB 3 की एडवांस बुकिंग

Jolly LLB 3 Star Cast Fees
Jolly LLB 3 Star Cast Fees

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने अब तक भारत में एडवांस बुकिंग के जरिए 62.58 लाख रुपए की कमाई कर ली है। अगर ब्लॉक सीट्स को भी जोड़ लें तो यह आंकड़ा 1.99 करोड़ रुपए के करीब पहुंच चुका है। अब तक फिल्म के 19,723 टिकट बिक चुके हैं और कुल 3497 शोज बुक हो चुके हैं।

Jolly LLB 3 की कहानी

Jolly LLB 3 Star Cast Fees
Jolly LLB 3 Star Cast Fees

बता दें कि जॉली एलएलबी 3, पॉपुलर कोर्टरूम कॉमेडी फिल्म फ्रैंचाइज़ी की तीसरी किस्त है। पहली फिल्म में अरशद वारसी लीड रोल में थे, जबकि दूसरी फिल्म में अक्षय कुमार काले कोट में नजर आए थे। और अब, दोनों कलाकार तीसरे पार्ट में एक-दूसरे के सामने आ रहे हैं। फिल्म को लेकर फैन्स के बीच काफी एक्साइटमेंट हैं। फिल्म का प्रमोशन भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। पहली जॉली एलएलबी फिल्म 2013 में रिलीज़ हुई थी, जिसमें अरशद वारसी ने वकील जॉली का लीड रोल प्ले किया था।

दूसरी फिल्म जॉली एलएलबी 2, सिनेमाघरों में 2017 में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार ने जॉली का रोल प्ले किया था। अब जॉली एलएलबी 3 में अरशद वारसी और अक्षय कुमार दोनों एक साथ पर्दे पर नज़र आएंगे। इस जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। टीज़र के अनुसार, फिल्म की कहानी एक राजनेता और एक किसान के बीच ज़मीन विवाद के इर्द-गिर्द घूमती है, और दोनों जॉली अपने-अपने तरीके से इस मामले को सुलझाते हैं।

यह फिल्म 19 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फैंस इस लीगल क्लैश को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 

Also Read: Bollywood Celebs Wishes PM Modi: Kangana Ranaut से लेकर Hema Malini तक, इन सितारों ने अनोखे अंदाज में दी PM Modi को जन्मदिन की बधाई

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।