PM Modi Turns 75: आज पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर पूरी दुनिया में उत्साह है। पीएम के 75वें जन्मदिन के ख़ास मौके पर सेवा पर्व 2025 की शुरुआत हुई है। इस ख़ास अभियान को नमो ऐप पर स्वयंसेवकों और आम नागरिकों के लिए कई इंटरैक्टिव गतिविधियां रखी गई हैं। इस अभियान में सेवा से जुड़े काम, क्विज, प्रदर्शनी और शुभकामनाएं साझा करने जैसे विकल्प भी दिए गए हैं। यह अभियान डिजिटल मोड में शुरू किया गया है। इसका मैसेज सेवा ही संकल्प, राष्ट्र प्रथम है जो हर एक इंसान को सेवा और राष्ट्र निर्माण की तरफ प्रेरित करता है।
Seva Parv 2025: 15 दिनों के लिए सेवा पर्व शुरू

बता दें कि पीएम मोदी के जन्मदिन पर शुरू हुए सेवा पर्व 2025 में नमो ऐप ने नागरिकों के लिए नौ इंटरैक्टिव गतिविधियां शुरू की गई है। इसका उद्देश्य शिक्षा, सेवा और प्रेरणा के माध्यम से लोगों को एक साथ लाना है, जिससे हर कोई इस विशेष अवसर में डिजिटल रूप से भाग ले सके। तो चलिए जानते हैं क्या है ये 9 इंटरैक्टिव गतिविधियां। इन डिजिटल अनुभवों के माध्यम से नमो ऐप सेवा पर्व 2025 को खास बना रहा है और नागरिकों को सेवा, प्रेरणा और राष्ट्रभक्ति की भावना से जोड़ रहा है। यह एक अनूठा प्रयास है जो हर व्यक्ति को इस उत्सव का सक्रिय भागीदार बनाता है।
PM Modi Turns 75: Namo App पर चलाई जा रही ये 9 इंटरैक्टिव गतिविधियां
1. सबका साथ, सबकी सेवा:

लोग 15 विभिन्न सेवा गतिविधियों में हिस्सा ले सकते हैं, जैसे – मां के नाम एक पेड़, रक्तदान, स्वच्छता अभियान आदि। सेवा कार्य की तस्वीर अपलोड करने पर लीडरबोर्ड पर नाम और सर्टिफिकेट भी मिलेगा।
2. वर्चुअल प्रदर्शनी – ‘प्रधानमंत्री मोदी: सेवा ही संकल्प, राष्ट्र प्रथम ही प्रेरणा’:
नमो ऐप पर एक डिजिटल प्रदर्शनी उपलब्ध है, जिसमें पीएम मोदी के जीवन के 75 वर्षों की झलक मिलती है। मोदी माइलस्टोन्स फोटोबूथ* के जरिए यूज़र उनके पृष्ठभूमि के साथ सेल्फी भी ले सकते हैं।
3. AI शुभकामना रील:
यह फीचर यूज़र्स को AI की मदद से पीएम मोदी के लिए व्यक्तिगत और भावनात्मक जन्मदिन शुभकामनाएं तैयार करने की सुविधा देता है।
4. अपने मोदी गुण खोजें:
यह एक इंटरैक्टिव अनुभव है, जहां लोग यह जान सकते हैं कि पीएम मोदी के कौन-से गुण उनसे मेल खाते हैं।
5. Know Your NaMo क्विज:
इस क्विज में पीएम मोदी के जीवन और नेतृत्व से जुड़े सवालों के जवाब देकर प्रतिभागी अंक और प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
6. “मैं भी मोदी” ट्रिब्यूट:

सेवा कार्य करते हुए अपनी फोटो अपलोड करें। सभी प्रतिभागियों की तस्वीरें मिलकर पीएम मोदी की एक विशाल कोलाज तस्वीर बनती हैं- एक सामूहिक सम्मान।
7. नमो बुक कलेक्शन:
मोदी जी की प्रेरक यात्रा और विचारधारा पर आधारित किताबें नमो ऐप पर उपलब्ध हैं, जिन्हें पढ़ा जा सकता है।
8. नमो मर्चेंडाइज़:
टी-शर्ट, मग जैसे प्रोडक्ट्स सीधे ऐप से खरीदे जा सकते हैं, जिनमें मोदी से जुड़े डिज़ाइन्स होते हैं।
9. वर्ल्ड विशेज फीचर:
दुनिया भर के नेताओं और प्रमुख हस्तियों द्वारा पीएम मोदी को दी गई शुभकामनाएं एक ही जगह पर देखी जा सकती हैं, जो उनकी वैश्विक पहचान को दर्शाती हैं।
ये भी पढ़ें:PM मोदी को इटली से आया खास बर्थडे मैसेज, मेलोनी बोलीं- आप प्रेरणा के स्रोत हैं


Download Android App
Download iOS App





