Rajnath Singh on Pakistan: भारत वर्ल्ड ऑर्डर की स्क्रिप्ट लिखने के लिए तैयार, किसी शक्ति के सामने झुका नहीं

Summary :

Rajnath Singh on Pakistan: राजनाथ सिंह हैदराबाद लिबरेशन डे के अवसर पर संबोधन करते हुए कहा कि आज का भारत किसी से डिक्टेशन नहीं लेता, भारत अपनी स्क्रिप्ट खुद लिखता है। आज भारत एक ऐसे वर्ल्ड ऑर्डर की स्क्रिप्ट लिखने के लिए तैयार है, जिसे पूरी दुनिया हर्ष और स्वेच्छा से फॉलो करेगी। Rajnath Singh on Pakistan: किसी शक्ति के सामने सिर नहीं झुकाया सरदार पटेल ने जिस अखंड भारत का निर्माण किया था, उसे आगे बढ़ाने का कार्य आज पीएम मोदी कर रहे हैं। आज भी दुनिया के सबसे धनी और सबसे शक्तिशाली लोगों को यह समझ लेना चाहिए…

Rajnath Singh on Pakistan: राजनाथ सिंह हैदराबाद लिबरेशन डे के अवसर पर संबोधन करते हुए कहा कि आज का भारत किसी से डिक्टेशन नहीं लेता, भारत अपनी स्क्रिप्ट खुद लिखता है। आज भारत एक ऐसे वर्ल्ड ऑर्डर की स्क्रिप्ट लिखने के लिए तैयार है, जिसे पूरी दुनिया हर्ष और स्वेच्छा से फॉलो करेगी।

Rajnath Singh on Pakistan: किसी शक्ति के सामने सिर नहीं झुकाया

Rajnath Singh on Pakistan
Rajnath Singh on Pakistan

सरदार पटेल ने जिस अखंड भारत का निर्माण किया था, उसे आगे बढ़ाने का कार्य आज पीएम मोदी कर रहे हैं। आज भी दुनिया के सबसे धनी और सबसे शक्तिशाली लोगों को यह समझ लेना चाहिए कि भारत ने कभी किसी शक्ति के सामने सिर नहीं झुकाया और न ही भविष्य में कभी झुकाएगा।

Hyderabad Liberation Day: नया भारत, धैर्यवान भी, बलवान भी

रक्षा मंत्री ने कहा कि जो लोग धर्म, क्षेत्र, जाति और भाषा के नाम पर भारत को बांटना चाहते हैं, उन्हें याद दिलाना चाहता हूं कि जब हैदराबाद के लिए ऑपरेशन पोलो हुआ था, तब हमारे वीर सैनिकों ने जाति, धर्म या मजहब की परवाह किए भारत की अखंडता की रक्षा की। आज का भारत, केवल वार्ता की टेबल पर नहीं बल्कि दुश्मन की आंखों में आंखें डालकर जवाब देने में भी सक्षम है। यही है नया भारत, धैर्यवान भी, बलवान भी और सामर्थ्यवान भी।

Operation Sindoor 2025: ऑपरेशन स्थगित है

Operation Sindoor 2025
Operation Sindoor 2025

रक्षा मंत्री ने कहा कि अभी यह ऑपरेशन स्थगित है, खत्म नहीं हुआ है। 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक हो या 2019 का बालाकोट एयर स्ट्राइक या 2025 का ऑपरेशन सिंदूर, भारत ने यह साबित कर दिया है कि जो लोग बातचीत, शांति और सद्भावना की भाषा नहीं समझते, उन्हें हम उसी भाषा में जवाब देना जानते हैं, जिसे वे समझते हैं।

ALSO READ: घर-घर बिजली, मुफ्त अनाज-इलाज से पेंशन तक, मोदी राज में ये 10 योजनाएं बदल रही लोगों की जिंदगी

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।