अब जर्नलिस्ट ने लगाए सिंगर कैलाश खेर पर सेक्शुअल हैरसमेंट के आरोप

Summary :

हाल ही में तुनश्री दत्ता और नाना पाटेकर के गंभीर विवाद के बाद अब ऐसा प्रतीत होता है कि बॉलीवुड गलियारों में मी टू कैंपेन की जैसे झड़ी लग गई हो।

हाल ही में तुनश्री दत्ता और नाना पाटेकर के गंभीर विवाद के बाद अब ऐसा प्रतीत होता है कि बॉलीवुड गलियारों में मी टू कैंपेन की जैसे झड़ी लग गई हो। वहीं कुछ और भी महिलाओं ने अपने साथ घटी घटनाएं को लेकर विवाद करना शुरू कर दिया है। हाल ही में विकास बहल के ऊपर भी सेक्शुअल हैरसमेंट के आरोपों के बाद अब अगला नंबर लगा है सिंगर कैलाश खेर का जोकिर उन पर भी कुछ ऐसे ही आरोप लगे हैं।

बता दें कि नताशा नाम की एक लड़की ने एक नहीं बल्कि 15 ट्वीट करते हुए अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया है। नताशा ने केवल कैलाश खेर के बारे  मॉडल टर्न्ड एक्टर जुल्पी सईद पर भी यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। नताशा ने लिखा, किसी स्टोरी के सिलसिले में वो अपनी एक साथी के साथ कैलाश खेर के घर गईं थी। उन्हें उस स्टोरी के लिए कैलाश की तस्वीरें खींचने के लिए कहा गया था। उन्होंने बताया, ‘जब हम कैलाश के घर गए तो कैलाश हम दोनों के बीच में आकर बैठ गए। वो मेरे पैर पर हाथ रख रहे थे उन्होंने मेरी थाई पर हाथ रखा।

सूत्रों के अनुसार महिला फोटो जर्नलिस्ट ने कैलाश खेर पर यह आरोप लगाया है कि जब वह अपनी एक अन्य महिला साथी के साथ उनका इंटरव्यू करने गई थीं तब उन्होंने सेक्शुअल हैरसमेंट का प्रयास किया था। अपने एक्सपीरियंस के बारे में जर्नलिस्ट ने ट्वीट भी किए हैं। अपने इस अनुभव के बारे में उन्होंने बताया कि वह अपनी साथी के साथ इंटरव्यू के लिए कैलाश खेर की तस्वीरें लेने के लिए गई थीं।

महिला ने आरोप लगाया है कि कैलाश खेर दोनों महिलाओं के बीच में बैठ गए और लगातार अपना हाथ महिलाओं की जांघों पर रखने लगे। जर्नलिस्ट ने बताया कि उन्होंने अपनी साथी को यह सुझाव भी दिया कि वह इंटरव्यू में इस घटना को भी शामिल करें लेकिन उनका कहना था कि अखबार इस ऐंगल से खबर नहीं छापेगा।

वहीं कैलाश खेर के प्रशंसक होने के लिए सिमरन सोनी नाम की लड़की ने ट्विटर पर अपनी कहानी शेयर करके #MeToo आंदोलन को आगे बढ़ाया। सिमरन ने कहा कि वह कॉलेज के दिनों के दौरान कैलाश खेर की बड़ी फैन थी और गाने पर बधाई देते हुए उन्हें कुछ ट्वीट्स भी लिखें। उसी दौरान कैलाश खेर ने ऐस गायक ने ट्विटर पर उनका पीछा किया और उन्हें मैसेज किया और उनका नंबर भी पूछा। प्रशंसनीय प्रशंसक लड़की ने उसे नंबर दिया और बातचीत उनके बीच शुरू हुई। लेकिन कुछ हो गया कुछ ऐसा कैलाश खेर ने उनके साथ बतमीज़ी करने की कोशिश करी। महिला ने बताया कैलाश खेर ने उन्हें काफी बेकार मैसेज किये।

उन्होंने कैलाश खेर में इस घटना के बारे में अपने दुःख व्यक्त करते हुए उन्होंने कुछ ट्वीट्स भी सांझा किए।

 

Desk Team