दून-पिथौरागढ़ हवाई सेवा शुरू

Summary :

राजनाथ सिंह ने दून-पिथौरागढ़ जाने वाली फ्लाइट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राज्य में सस्ती हवाई सेवा की औपचारिक शुरुआत सोमवार से शुरू हो गई है।

देहरादून : गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने दून-पिथौरागढ़ जाने वाली फ्लाइट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राज्य में सस्ती हवाई सेवा की औपचारिक शुरुआत सोमवार से शुरू हो गई है। इस उद्घाटन फ्लाइट में सांसद भगत सिंह कोश्यारी, प्रदेश के मंत्री धन सिंह रावत और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट पिथौरागढ़ तक गए।

केंद्र सरकार की उड़ान योजना के तहत आज से राजधानी देहरादून से सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू हो गई है, जिसमें प्रति यात्री किराया महज 1580 रुपए तय किया गया है। उद्घाटन के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, एयरपोर्ट डायरेक्टर विनोद शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, विधायक पुष्कर सिंह धामी सहित अनेक प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।

गोरखपुरवासियों को रामनवमी पर हवाई सेवा का तोहफा

इससे पूर्व गृहमंत्री राजनाथ सिंह सीमा सुरक्षा बल के विशेष विमान से जौली ग्रांट पहुंचे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद भगत सिंह कोश्यारी, डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, कबीना मंत्री प्रकाश पंत, सतपाल महाराज, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने गृह मंत्री का स्वागत किया।

– सुनील तलावड़

Desk Team