बॉलीवुड में कुछ दिनों में एक के बाद कई नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पहले तो बॉलीवुड की अभिनेत्री तनुश्री दत्ता और कंगना ने यौन शोषण के आरोप लगाए तो अब ऐसे ही आरोपों की चपेटे बॉलीव और टीवी इंडस्ट्री के संस्कारी बाबू भी छुप नहीं पाए हैं। हालांकि वैसे तो इस बात पर यकीन करना आपका मुश्किल हो सकता है लेकिन आलोक नाथ पर यह आरोप उनके साथ काम कर चुकी प्रोड्यूसर ने फेसबुक पर पोस्ट करके लगाए हैं।
बॉलीवुड में आलोक नाथ की छवि आदर्शवान व्यक्ति की है। वह ज्यादातर पिता का रोल निभाते हुए परदे पर देखे गए लेकिन अब उन पर भी यौन शोषण का आरोप लगा है। यह आरोप 80 से 90 के दशक में टेलीविजन की जानी मानी प्रोड्यूसर और लेखिका विंटा नंदा ने लगाया है। विंटा नंदा ने सोशल मीडिया पर लंबा सा पोस्ट लिखा और अपनी आपबीती लोगों को बताई।
विनता ने अपने पोस्ट में क्या लिखा है-
विंता की फेसबुक पोस्ट के मुताबिक वह आलोक नाथ की पत्नी की सहेली थीं। इसी का फायदा उठाकर आलोक नाथ ने उनका शोषण किया। विंता ने लिखा है, ‘उन्होंने मेरे साथ शारीरिक दुर्व्यवहार किया। जब मैं साल 1994 के मशहूर शो ‘तारा’ के लिए काम कर रही थी।
विनिता नंदा ने कहा, ”मुझे जो कहना था मैंने सोशल मीडिया पर कह दिया। इसके आगे मुझे कोई बात नहीं कहनी है।लेकिन मैं यह जरूर कहना चाहती हूं कि जिस तरह का सपोर्ट मिल रहा है, उससे मैं बहुत खुश हूं। ये अब कभी खत्म होगी। तनुश्री ने इस मामले को आगे लाने में बहुत बड़ा रोल निभाया है। वो जिस फोर्स के साथ आईं, उसकी बहुत जरूरत थी। ये समय महिलाओं के लिए सबसे बेहतर है। हम सबको बेहतर कल बनाने के लिए अब एक साथ आना होगा।”
विनता ने ना सिर्फ अपनी बात लिखी बल्कि उस शो के दौरान शो की लीड एक्ट्रेस नवनीत निशान के साथ हुई घटना का भी जिक्र किया। जहां एक सीन के दौरान आलोक पहले तो सेट पर शराब पीकर आए और उसके बाद शॉट के दौरान नवनीत पर गिर पड़े, जिसके बाद नवनीत ने उन्हें थप्पड़ मारा।
वैसे तो विंटा ने इस फेसबुक पोस्ट में आलोकनाथ का नाम सीधे-सीधे नहीं लिखा है, लेकिन जिस शो और जिस तरह से ‘संस्कारी’ शब्द का इस्तेमाल विनता ने किया है उससे ये साफ़ जाहिर है की वो आलोकनाथ के ही बारे में बात कर रही हैं।
फेसबुक पोस्ट में विंता ने आरोप लगाए हैं कि इस अभिनेता ने उनके साथ एक नहीं बल्कि दो-दो बार बलात्कार किया। वे लिखती हैं कि उन्हें इस व्यक्ति के घर पर एक पार्टी में बुलाया गया था। इस दौरान उन्होंने यहां शराब भी पी. विंता के मुताबिक फिल्मी दुनिया से ताल्लुक रखने और एक आत्मनिर्भर महिला होने की वजह से उनके लिए इस तरह की पार्टियों में जाना या शराब पीना असामान्य बात नहीं थी।
हालांकि उस दिन उन्हें शराब पीने के बाद कुछ अजीब सा अहसास हुआ। रात के दो बजे सारे लोग अपने-अपने घर जा चुके थे। अब उन्हें भी घर जाना था लेकिन उनसे किसी ने भी इस बारे में नहीं पूछा। वे इस अभिनेता के घर पर रुकना नहीं चाहती थीं सो अकेले ही पैदल अपने घर की तरफ चल पड़ीं।
करीब 20 साल बाद मैं बिल्कुल ठीक हूं। मैं ये स्टोरी इसलिए बता रही हूं क्योंकि मैं नहीं चाहती किसी लड़की को सच्चाई बयां करने से डर लगे। कई बार जब मैंने इस बारे में लिखा तो बहुत परेशानिया सामने आ गईं और मुझे काम मिलना बंद हो गया। मेरे दोस्तों ने मुझ पर भरोसा किया और 2009 में मुझे इस ट्रॉमा से बाहर निकलने में और ज़िंदगी को फिर से शुरू करने में मदद की। इसका मतलब है कि मैं दस साल तक इसी ट्रॉमा में रही।
मैंने इस लम्हें का 19 साल से इंतजार किया है। यही वो मौका है आपकी चुप्पी को तोड़ने का। आप भी बोलिए। मेरा दोस्त मुझे अंधेरी में लोखंड वाला कॉम्पलेक्स ले गया और वहां मैंने 100 खाली बोलतें तोड़ डालीं और चिल्लाकर अपना गुस्सा और फ्रस्टेशलन निकाला।उसके बाद मैंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।


Download Android App
Download iOS App











