Hrithik Roshan संग War 2 में नजर नहीं आएंगे Tiger Shroff, इस RRR एक्टर ने काटा पत्ता!

Summary :

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से सामने आई ताजा रिपोर्ट की मानें तो ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्म वॉर 2 में जूनियर एनटीआर की एंट्री हो गई है। यशराज बैनर ने जूनियर एनटीआर को वॉर 2 करने के लिए राजी कर लिया है। इसी के साथ यह पक्का हो गया है कि वॉर 2 में टाइगर श्रॉफ दिखाई नहीं देंगे।

यशराज बैनर तले बनी फिल्म वॉर ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। इस फिल्म के सीक्वल का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई थी। बीते दिन ही स्पाई यूनिवर्स की अगली मूवी वॉर 2 को लेकर खबर सामने आई थी कि इस फिल्म के सिद्धार्थ आनंद की बजाय अयान मुखर्जी डायरेक्ट करेंगे।
अब वॉर-2 के डायरेक्टर के बदलने के बाद अब फिल्म से जुड़ा एक और बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म के डायरेक्टर ही नहीं बल्कि फिल्म की स्टारकास्ट में भी बड़ा बदलाव किया गया है। अब सुनने में आ रहा है कि वॉर-2 में ऋतिक रोशन के साथ टाइगर श्रॉफ का एक्शन इस बार दर्शकों को देखने को नहीं मिलने वाला है।
खबर है कि आदित्य चोपड़ा ने अपनी स्पाई यूनिवर्स की अपकमिंग फिल्म वॉर 2 में टाइगर श्रॉफ की जगह सुपरहिट पैन इंडिया फिल्म आरआरआर से अपनी एक्टिंग का जादू दुनियाभर में चलाने वाले साउथ स्टार जूनियर एनटीआर को अप्रोच किया है। हिंदी सिनेमा के सबसे पॉपुलर फिल्म बैनर के इस ऑफर को एक्टर ने स्वीकार कर लिया है।
वॉर-2 में जूनियर एनटीआर की एंट्री की जानकारी ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने इंटरनेट पर शेयर की है।ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने एक ट्वीट के जरिए बताया है, ‘फिल्म वॉर 2 में जूनियर एनटीआर की आधिकारिक एंट्री हो गई है। यशराज बैनर ने ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर को साथ लाने का फैसला लिया है। ये पहला मौका होगा जब ये दोनों किसी मूवी में साथ दिखाई देंगे। फिल्म का डायरेक्शन अयान मुखर्जी करेंगे।’

जूनियर एनटीआर की एंट्री के साथ टाइगर श्रॉफ का वॉर-2 से पत्ता साफ हो गया है। बता दें कि ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर इस फिल्म में पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। साउथ स्टार को फिल्म आरआरआर में राम चरण के साथ एक से बढ़कर एक एक्शन सीन करते देखा गया है। हालांकि इस खबर से जहां जूनियर एनटीआर के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहने वाला है।
वहीं, टाइगर श्रॉफ के फैंस काफी निराश होने वाले हैं। वॉर में टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन के बीच जबरदस्त एक्शन सीन देखने को मिले थे। टाइगर ने अपनी एक्टिंग और एक्शन दोनों से ही दर्शकों का दिल जीत लिया था। ऐसे में दर्शक फिल्म के सीक्वल में एक बार फिर ऋतिक और टाइगर की जोड़ी को बड़े पर्दे पर एक्शन करता देखने के लिए काफी एक्साइटेड थे।

Desk Team