बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पिछले महीने अपनी पहली बेटी के माता-पिता बने हैं। ऐसे में इस जोड़ी ने बीती रोज अपनी बेटी का नाम सोशल मीडिया के जरिए सभी के साथ शेयर किया है। विराट-अनुष्का ने अपनी नन्हीं परी का नाम वामिका रखा है।

अनुष्का द्वारा बेटी की फोटो शेयर करने के बाद से ही वामिका की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस बीच विरुष्का के चाहने वाले उनकी इस फैमिली फोटो पर प्यार भरे कमेंट कर रहे हैं। खास बात अनुष्का शर्मा की हमशक्ल कही जाने वाली जूलिया माइकल्स ने भी उनकी बेटी वामिका की तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विरुष्का की फैमिली फोटो पर जूलिया ने क्या लिखा
दरअसल बीती रोज अनुष्का शर्मा ने पित विराट कोहली और बेटी वामिका संग जो अपनी फैमिली पिक इंस्टाग्राम पर शेयर की है उस पर जूलिया माइकल्स ने भी कमेंट करके लिखा मुबारक हो। वहीं जूलिया के इस कमेंट के तुरंत बाद ही 33 हजार से भी ज्यादा लोगों ने लाइक और कमेंट्स करने शुरू कर दिए। इससे पहले जब अनुष्का ने जब अपनी प्रेग्नेंसी का खुलासा किया था,उस वक्त भी जूलिया ने उनकी पोस्ट पर अपना रिएक्शन दिया था।

जूलिया पिछले साल उस वक्त अचानक सुर्खियों में आई जब उन्हें मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की हमशक्ल बताया जाने लगा। वैसे सोशल मीडिया पर शेयर की गई बहुत सी तस्वीरों में जूलिया वाकई अनुष्का शर्मा की कर्बन कॉपी लगती हैं।

कौन हैं जूलिया माइकल्स?

मालूम हो जूलिया माइकल्स एक अमेरिकी सिंगर है। जूलिया ग्रैमी के लिए भी नॉमिनेट हो गई है। वैसे जूलिया की फैन फॉलोइंग भी काफी जबरदस्त है और जूलिया माइकल्स के भी सोशल मीडिया पर चाहने वालों की संख्सा लाखों में हैं।


Download Android App
Download iOS App



